Get App

Multibagger Stock: लिस्टिंग के बाद से ही अपर सर्किट पर यह स्टॉक, 12 दिनों में 311% बढ़ गई पूंजी

Multibagger Stock: कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी का खुदरा कारोबार करने वाली दिग्गज एसएमई PNGS Gargi Fashion Jewellery के शेयर पिछले साल बीएसई पर लिस्ट हुए थे। एक महीने से भी कम समय में इसने निवेशकों को 311 फीसदी रिटर्न दिया है। पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वैलरी के शेयरों ने लगातार 12वें कारोबारी दिन अपर सर्किट छुआ है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 06, 2023 पर 8:42 PM
Multibagger Stock: लिस्टिंग के बाद से ही अपर सर्किट पर यह स्टॉक, 12 दिनों में 311% बढ़ गई पूंजी
पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वैलरी "Gargi by P. N. Gadgil & Sons के ब्रांड नाम से कॉस्ट्यूम और फैशन ज्वैलरी की खुदरा बिक्री करती है।

Multibagger Stock: कॉस्ट्यूम और ज्वैलरी का खुदरा कारोबार करने वाली दिग्गज एसएमई PNGS Gargi Fashion Jewellery के शेयर पिछले साल बीएसई पर लिस्ट हुए थे। इसने एक महीने से भी कम समय में निवेशकों को 311 फीसदी रिटर्न दिया है। पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वैलरी के शेयरों ने लगातार 12वें कारोबारी दिन अपर सर्किट छू लिया। आज बीएसई पर यह 10 फीसदी की तेजी के साथ 123.20 रुपये के भाव (PNGS Gargi Fashion Jewellery Share Price) पर अपर सर्किट पर ही बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 118.62 करोड़ रुपये है। इसमें यह तेजी ऐसे समय में हो रही है जब घरेलू मार्केट में गिरावट का दबाव है। आज 5 जनवरी को लगातार दूसरे दिन मार्केट फिसला है।

PNGS Gargi Fashion Jewellery में आईपीओ निवेशकों की चांदी

पीएनजीएस गार्गी फैशन ज्वैलरी का आईपीओ पिछले महीने 8 दिसंबर से 13 दिसंबर के बीच खुला था। 7.80 करोड़ रुपये के इस इश्यू के तहत 30 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं और 20 दिसंबर 2022 को बीएसई एसएमई पर लिस्ट हुए। लिस्टिंग के दिन यह 59.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ था यानी पहले दिन भी निवेशकों की पूंजी करीब दोगुनी हो गई। अब तक आईपीओ निवेशकों की पूंजी करीब 311 फीसदी बढ़ चुकी है। इसके आईपीओ को तगड़ा रिस्पांस मिला था और 230.94 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 248.68 गुना और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 213.21 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें