BharatPe Losses: अकाउंटिंग ने 811 करोड़ के घाटे को बना दिया 5594 करोड़ का, समझें क्या है पूरा मामला, कब सुधरेगी स्थिति?

फिनटेक कंपनी BharatPe को वित्त वर्ष 2021-22 में 5594 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालांकि कंपनी का दावा है कि अकाउंटिंग के एक नियम के चलते ही यह घाटा बहुत बड़ा दिख रहा है और वास्तव में उसका नुकसान सिर्फ 811 करोड़ रुपये का है।

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 2:58 PM
Story continues below Advertisement
स्टार्टअप की दुनिया में भारतपे (BharatPe) जाना माना नाम है। को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के कंपनी से बाहर निकलने के बाद से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है।

स्टार्टअप की दुनिया में भारतपे (BharatPe) जाना माना नाम है। को-फाउंडर अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) के कंपनी से बाहर निकलने के बाद से यह लगातार चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिन पहले इसके सीईओ सुहैल समीर (Suhail Sameer) ने इस्तीफा दिया और अब भारतपे (BharatPe) का घाटा चर्चा में है। इसे वित्त वर्ष 2021-22 में 5594 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ जिसने चौंकाया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि भारी-भरकम घाटा अकाउंटिंग के एक नियम के चलते है। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी का रेवेन्यू 169 फीसदी बढ़कर 321 करोड़ रुपये रहा। हालांकि घाटा सालाना आधार पर 2961 करोड़ रुपये से 89 फीसदी बढ़कर 5594 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Stock Tips: एक साल में 24% टूटा शेयर लेकिन अब कमाने का मौका, पांचवी सबसे बड़ी सीमेंट कंपनी पर एक्सपर्ट भी लगा रहे दांव

क्या है अकाउंटिंग का वह नियम, जिसने बढ़ाया घाटा


कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी नलिन नेगी के मुताबिक भारतपे को जो भारी-भरकम घाटा बैलेंस शीट में दिख है, वह कंपल्सरिली कंवर्टिबल प्रिफरेंस शेयर (CCPS) के चलते है। स्टार्टअप को आमतौर पर ऐसा निवेश मिलता है जिसमें रीपेमेंट या बायबैक जैसी शर्तें जुड़ी होती हैं। इसके अलावा आईपीओ की स्थिति इसे कॉमन स्टॉक या स्टैंडर्ड इक्विटी शेयरों में भी बदला जा सकता है। अब यहां भारतपे के मामले में दिक्कत ये हुई कि भारतीय अकाउंटिंग के नियमों के मुताबिक सीसीपीएस के फेयर वैल्यूएशन में किसी भी बदलाव को देनदारी के तौर पर लिया जाएगा।

जैसे कि कि अगर एक कंपनी की वैल्यू किसी वित्त वर्ष में 100 करोड़ डॉलर से बढ़कर 300 करोड़ डॉलर हो जाती है और सीसीपीएस की वैल्यू 1 हजार डॉलर से बढ़कर 3 हजार डॉलर होती है तो अकाउंटिंग के नियमों के मुताबिक सीसीपीएस की बढ़ी हुई वैल्यू यानी 2 हजार डॉलर देनदारी में होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बायबैक राइट की वैल्यू बढ़ जाएगी।

Multibagger Stock: तीन साल में 498% रिटर्न, अब एक के बदले मिलेंगे 10 शेयर, कंपनी का ये है पूरा प्लान

BharatPe के घाटे में सीसीपीएस की कितनी हिस्सेदारी

कई बड़े स्टार्टअप्स घाटे से बचने के लिए सीसीपीएस के प्रावधानों में बायबैक राइट्स को जोड़ने से इनकार करते हैं। अगस्त 2021 में भारतपे ने सीसीपीएस के क्लॉज में बदलाव कर बायबैक राइट्स हटा दिया था और उस समय इस कंपनी की कमान अश्नीर ग्रोवर के हाथ में थी। हालांकि इससे पहले सीसीपीएस में यह था तो वित्त वर्ष 2022 में फिनटेक कंपनी भारतपे को जो 5594 करोड़ रुपये का घाटा है, उसमें सीसीपीएस के फेयर वैल्यू में बदलाव की हिस्सेदारी 4782 करोड़ रुपये है।

IPO News: 2022 में 37000 करोड़ के आईपीओ की मंजूरी लैप्स, जो इश्यू खुले उसमें 35% जुटाया अकेले LIC ने

अब बदल जाएगी स्थिति

हालांकि कंपनी के सीएफओ के मुताबिक अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि सीसीपीएस को लाएबिलिटी से इक्विटी में बदला जाएगा। कंपनी ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि इसे नए बिजनेस सेग्मेंट्स स्वाइप और पोस्टपे के लिए निवेश चाहिए। अगर सीसीपीएस वाली लाएबिलिटी को हटा दिया जाए तो वित्त वर्ष 2021 में भारतपे को 277 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022 में 811 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।