Get App

Multi-loser Stocks: 1 लाख की पूंजी अब 1 हजार से भी कम, इन सात शेयरों ने उड़ाए होश

Multi loser Stocks: पेनी स्टॉक्स से करोड़पति बनाने वाले कई स्टॉक्स के बारे में आपने सुना ही होगा। हालांकि कुछ ऐसे स्टॉक्स भी हैं जो अर्श से फर्श पर आ गए और निवेशकों का एक लाख का निवेश एक हजार से भी नीचे आ गया। यहां ऐसे ही सात शेयरों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हें एक समय काफी दमदार माना जा रहा था लेकिन निवेशकों का भारी घाटा कराया है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 10, 2023 पर 2:15 PM
Multi-loser Stocks: 1 लाख की पूंजी अब 1 हजार से भी कम, इन सात शेयरों ने उड़ाए होश
सात शेयरों- यस बैंक, सुजलॉन, फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर कंज्यूमर, वोडा-आडिया, यूनिटेक और जेपी एसोसिएट्स ने 99 फीसदी से अधिक निवेश डुबो दिया यानी कि एक लाख रुपये का निवेश 1 हजार रुपये से भी नीचे आ गया।

Multi loser Stocks: स्टॉक मार्केट में निवेश से तगड़ा रिटर्न हासिल किया जा सकता है। हालांकि इसमें रिस्क बहुत अधिक होता है और लगभग पूरी पूंजी गंवाने का खतरा रहता है। यहां सात ऐसे शेयरों के बारे में डिटेल्स दी जा रही है जो एक समय निवेश के लिए आकर्षक दिख रहे थे लेकिन इन्होंने निवेशकों के पोर्टफोलियो तो तगड़ा झटका जिया। इन सात शेयरों- यस बैंक, सुजलॉन, फ्यूचर रिटेल, फ्यूचर कंज्यूमर, वोडा-आडिया, यूनिटेक और जेपी एसोसिएट्स ने 99 फीसदी से अधिक निवेश डुबो दिया यानी कि एक लाख रुपये का निवेश 1 हजार रुपये से भी नीचे आ गया। ये अपने-अपने सेक्टर की दिग्गज कंपनियां हैं।

निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयर 20 अगस्त 2018 को इंट्रा-डे में 404 रुपये पर पहुंच गया था और दिन के आखिरी में 394 रुपये पर बंद हुआ है। हालांकि इस शुक्रवार 9 जून 2023 को यह 16.59 रुपये पर बंद हुआ यानी क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से इसने 95.79 फीसदी पूंजी डुबोई है। इस साल यह 23 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें