Multibagger Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की फ्रिज-एसी बेचने वाली दिग्गज कंपनी वोल्टास (Voltas) ने शेयरों से रिटर्न के मामले में भी जमकर राहत दी है। इसके शेयरों ने 20 साल में निवेशकों को एक लाख रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। मार्केट एक्सपर्ट्स इसमें आगे भी अच्छी तेजी के आसार देख रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल से यह करीब 16 फीसदी ऊपर चढ़ सकता है। इसके शेयर आज बीएसई पर 3.34 फीसदी की गिरावट के साथ 777.95 रुपये (Voltas Share Price) पर बंद हुए हैं। ब्रोकरेज के दिए टारगेट के हिसाब से इस गिरावट को निवेश के मौके के तौर पर देख सकते हैं।
20 साल में एक लाख बन गए एक करोड़
वोल्टास के शेयर 18 जुलाई 2003 को महज 7.74 रुपये में मिल रहे थे। अब यह 777.95 रुपये पर है यानी कि 20 साल में निवेशकों की पूंजी 23 साल में 9951 फीसदी बढ़ गई और एक लाख का निवेश 1 करोड़ रुपये का हो गया। एक साल में शेयरों के चाल का बात करें तो पिछले साल 20 जुलाई 2022 को यह एक साल के हाई 1063.45 रुपये पर था। इसके बाद छह महीने में यह 31 फीसदी टूटकर 27 जनवरी 2023 को एक साल के निचले स्तर 737.60 रुपये पर आ गया। फिर खरीदारी का रुझान लौटा और अब तक यह 5 फीसदी से अधिक रिकवर हो चुका है। हालांकि अभी भी यह एक साल के हाई से करीब 27 फीसदी नीचे है।
अब आगे क्या रुझान है Voltas के शेयरों में
वोल्टास को पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा और पिछले दो साल में इसके कूलिंग प्रोडक्ट मार्केट शेयर में लगातार गिरावट रही। FY23 में रूम एसी में इसका मार्केट शेयर 21.6 फीसदी पर आ गया जबकि वित्त वर्ष 2022 में यह 23.4 फीसदी और वित्त वर्ष 2021 में 27 फीसदी के रिकॉर्ड लेवल पर था। हालांकि कंपनी ने अब हाल ही में रूम एयर कंडीशनर के बाहर सेममेंट में अपने कारोबारी विस्तार पर फोकस बढ़ाया है।
यह अपनी फ्रिज-वाशिंग मशीन बेचने वाली इकाईन वोल्टबेक को बढ़ावा दे रही है और यह कोल्ड स्टोरेज इंडस्ट्री में एंट्री कर रही है। इसके अलावा कंपनी सोलर, अंडरग्राउंड केबलिंग और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोसेस पर फोकस कर रही है और वाटर मैनेजमेंट पर भी जोर दे रही है। इन सब वजहों से ब्रोकरेज बीओबी कैपिटल मार्केट्स ने रूम एसी में घटती हिस्सेदारी के बावजूद होल्ड रेटिंग दी है और 900 रुपये का टारगेट दिया है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।