पावर मिनिस्ट्री का एक फैसला IEX पर भारी, 15% टूटने के बाद अभी और गिरेगा भाव, ये है एक्सपर्ट्स की राय

IEX Share Price: पावर मिनिस्ट्री के एक फैसले के चलते इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयर आज भरभराकर गिर गए हैं। आज इंट्रा-डे में यह 15 फीसदी टूटकर एक साल के निचले स्तर पर आ गया। ब्रोकरेज ने भी अपना टारगेट प्राइस बदल दिया है। जानिए क्या है पावर मिनिस्ट्री का फैसला और शेयरों के लिए अब टारगेट क्या है

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) के शेयरों में गिरावट पावर मिनिस्ट्री के एक आदेश के चलते है। पावर मिनिस्ट्री ने सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) को चरणबद्ध तरीके से मार्केट कपलिंग प्रोसेस शुरू करने का निर्देश दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (Indian Energy Exchange-IEX) के शेयरों में आज भारी बिकवाली का रुझान है। इस बिकवाली के चलते IEX के शेयर बीएसई पर 15 फीसदी टूटकर एक साल के निचले स्तर 116.05 रुपये पर आ गए। ठीक एक साल पहले एक साल यह 9 जून 2022 को यह 52-हफ्ते के हाई 185.50 रुपये पर था यानी कि एक साल में यह 37 फीसदी से ज्यादा कमजोर हुआ है। आज यह एक साल के निचले स्तर पर आ गया था लेकिन इसके बाद भाव में थोड़ी रिकवरी हुई और दिन के आखिरी में यह बीएसई पर 10 फीसदी की गिरावट के साथ 122.85 रुपये (IEX Share Price) पर बंद हुआ है।

    IEX के शेयरों में तेज बिकवाली क्यों

    इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयरों में यह गिरावट पावर मिनिस्ट्री के एक आदेश के चलते है। पावर मिनिस्ट्री ने सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) को चरणबद्ध तरीके से मार्केट कपलिंग प्रोसेस शुरू करने का निर्देश दिया है। इस प्रोसेस के तहत देश के सभी पावर एक्सचेंजों पर पावर टैरिफ एक समान किया जाएगा।


    Canada Pension Fund ने बेची Kotak Bank में 1.7% हिस्सेदारी, क्या अब MSCI इंडेक्स में बढ़ेगा बैंक का वेटेज?

    अभी तीनों एक्सचेंज- इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX), पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड (PXIL) और हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज (HPX); अपने-अपने हिसाब से इसके भाव तय करते हैं लेकिन पावर मिनिस्ट्री के आदेश के तहत अब सभी एक्सचेंजों पर प्राइस एक समान हो जाएगा और इन पर सिर्फ बोलियां हासिल करने का काम रह जाएगा। यह एक तरह से वन नेशन, वन ग्रिड, वन प्राइस यानी एक देश, एक ग्रिड, एक भाव की तरफ अगला कदम है। इस फैसले का झटका IEX को इसलिए तगड़ा लगा क्योंकि इलेक्ट्रिसिटी मार्केट में इसकी 90 फीसदी हिस्सेदारी है।

    Aether के शेयरों में 7% का उछाल, इस एग्रीमेंट के चलते धड़ाधड़ चढ़ रहे भाव

    अभी और कितना फिसलेगा शेयर

    पावर मिनिस्ट्री के फैसले के चलते IEX के शेयरों में भारी बिकवाली दिख रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसकी गिरावट अभी थमने वाली नहीं है। ब्रोकरेज फर्म एंटीक के मुताबिक इसके शेयर अभी 105 रुपये तक आ सकते हैं। पहले इसने 138 रुपये का टारगेट रखा था। एंटीक ने इसे डबल डाउनग्रेड कर सेल रेटिंग दी है। एक्सिस कैपिटल ने भी इसके टारगेट प्राइस को 180 रुपये से घटाकर 111 रुपये कर दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।