Aether के शेयरों में 7% का उछाल, इस एग्रीमेंट के चलते धड़ाधड़ चढ़ रहे भाव

स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) के शेयरों ने आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी शानदार दम दिखाया। BSE Sensex आज रेड जोन में है लेकिन एथर के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 7 फीसदी उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गए। इसके शेयरों में खरीदारी का यह रुझान एक लाइसेंस एग्रीमेंट के चलते दिखा

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 3:56 PM
Story continues below Advertisement
अरामको और एथर ने मिलकर कुछ वर्षों में कंवर्ज पॉलओल्स टेक्नोलॉजी (Converge Polyols Tech) और प्रोडक्ट सीरीज को बनाने की प्रक्रिया तैयार की। अब अरामको और एथर के बीच इसके कॉमर्शियल तौर पर उत्पादन के लिए एग्रीमेंट हुआ है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एथर इंडस्ट्रीज (Aether Industries) के शेयरों ने आज कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में भी शानदार दम दिखाया। BSE Sensex आज रेड जोन में है लेकिन एथर के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 7 फीसदी उछलकर एक साल के हाई 1,055.95 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन यह अभी भी मजबूत स्थिति में है। इसके शेयर आज बीएसई पर 2.76 फीसदी की मजबूती के साथ 1009.10 रुपये (Aether Share Price) पर बंद हुए हैं। इस केमिकल कंपनी के शेयरों में खरीदारी का यह रुझान सऊदी अरामको टेक कंपनी के साथ लाइसेंस एग्रीमेंट के चलते दिखा। इस एग्रीमेंट को लेकर कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी है।

    क्या है इस एग्रीमेंट में

    अरामको और एथर ने मिलकर कुछ वर्षों में कंवर्ज पॉलओल्स टेक्नोलॉजी (Converge Polyols Tech) और प्रोडक्ट सीरीज को बनाने की प्रक्रिया तैयार की। अब अरामको और एथर के बीच इसके कॉमर्शियल तौर पर उत्पादन के लिए एग्रीमेंट हुआ है। कंवर्ज पॉलीओल्स का इस्तेमाल आमतौर पर पॉलीयूरेथीन एढिसिव्स, कोटिंग्स, एलास्टोमर्स और फोम बनाने में होता है।


    लेंडर्स ग्रुप ने Byju’s पर बोला हल्ला, अपने खिलाफ मुकदमे को बताया देनदारियों से बचने की कोशिश

    कंपनी के डायरेक्टर और प्रमोटर अमन देसाई ने इस सौदे को लेकर खुशी जताई कि कंवर्ज प्लेटफॉर्म के लिए साथ मिलकर काम करने के बाद अब इसके कॉमर्शियलाइजेशन को लेकर अरामको ने एथर को चुना है। कंपनी ने 7 जून को इस दिशा में आगे बढ़ते हुए अमेरिकी की तीन टॉप लीडिंग ग्लोबल ऑयल फील्ड सर्विसेज कंपनीज के साथ लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए।

    एक साल में 43% चढ़ चुके हैं Aether के शेयर

    एथर इंडस्ट्रीज के शेयर पिछले साल 20 जून 2022 को 736 रुपये पर थे। यह इसका एक साल का निचला स्तर है। इसके बाद एक साल में यह 43 फीसदी से अधिक उछलकर आज 1,055.95 रुपये पर पहुंच गया। इस महीने अब तक यह 13 फीसदी उछल चुका है। इस साल यह 20 फीसदी मजबूत हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।