टेक्सटाइल सेक्टर की स्मॉलकैप कंपनी एलस्टोन टेक्सटाइल्स (Alstone Textiles) अपने शेयरधारकों को जल्द ही स्टॉक स्पिल्ट के साथ बोनस शेयर का सौगात दे सकती है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 10 नवंबर को बैठक होगी, जिसमें स्टॉक स्प्लिट (Stock Split) और बोनस शेयर (Bonus Share) को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा।
