Multibagger Stocks: विस्तार योजना पर टारगेट प्राइस में कटौती, लेकिन अब भी इस होटल कंपनी में 72% कमाई का मौका

Multibagger Stocks: रॉयल ऑर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) के शेयर आज इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज ने इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन इसकी विस्तार योजना को देखते हुए टारगेट प्राइस घटा दिया है। हालांकि यह टारगेट प्राइस भी इतना है कि मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर करीब 72 फीसदी मुनाफा हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 3:53 PM
ब्रोकरेज फर्म ने होटल कंपनी Royal Orchid Hotels का कारोबारी आउटलुक बेहतर देखते हुए खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखा है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stocks: भारत और केन्या में होटल चेन चलाने वाली रॉयल ऑर्किड होटल्स (Royal Orchid Hotels) के शेयर आज इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने इसकी खरीदारी की रेटिंग बरकरार रखी है लेकिन इसकी विस्तार योजना को देखते हुए टारगेट प्राइस घटा दिया है। हालांकि यह टारगेट प्राइस भी इतना है कि मौजूदा लेवल पर पैसे लगाकर करीब 72 फीसदी मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 2.75 फीसदी के उछाल के साथ 290 रुपये (Royal Orchid Hotels Share Price) पर बंद हुए हैं। वहीं इंट्रा-डे में यह 4.15 फीसदी उछलकर यह 293.95 रुपये तक पहुंच गया था।

    कैसी रही Royal Orchid Hotels की सितंबर तिमाही

    हेल्दी रूम एडिशन और फूड एंड बेवरेज (F&B) समेत अन्य सर्विसेज से हाई इनकम के दम पर सितंबर तिमाही में होटल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 15 फीसदी उछलकर 67 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सालाना आधार पर कमरे का औसतन किराया (ARR) भी 7 फीसदी बढ़कर 5087 रुपये पर पहुंच गया और अकुपेंसी रेट 75 फीसदी से बढ़कर 78 फीसदी हो गई। हालांकि ARR तिमाही आधार पर 3 फीसदी कम हुआ है। EBITDA सालाना आधार पर 1 फीसदी बढ़कर 15 करोड़ रुपये पर पहुंच गया लेकिन हाई फिक्स्ड कॉस्ट के चलते मार्जिन 3.18 फीसदी गिरकर 23.2 फीसदी पर आ गया। अदर इनकम में कमी, हाई ब्याज और डेप्रिशिएशन के चलते इसका शुद्ध मुनाफा 20 फीसदी गिरकर 7 करोड़ रुपये पर आ गया।


    सालाना $100 करोड़ डॉलर में सुधरेगी बेसिक शिक्षा, Infosys के नारायण मूर्ति ने की टीचर्स को अधिक सैलरी की वकालत

    ब्रोकरेज ने कितना दिया है टारगेट

    इंडस्ट्री में बेहतर माहौल देखते हुए रॉयल ऑर्किड होटल्स ने सितंबर छमाही में 692 कमरे बढ़ाए हैं और अब इसकी टोटल इंवेंटरी 5633 कीज हो गई है। ब्रोकरेज फर्म नुवामा का मानना गै ति इस वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी छमाही में 408 कमरे और बढ़ सकते हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक घरेलू मांग को देखते हुए कमरे के औसतन किराए में उछाल के संकेत दिख रहे हैं। वैश्विक स्तर पर भी स्थिति बेहतर रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2023-25 में इसका रेवेन्यू सालाना 29 फीसदी, शुद्ध मुनाफा 27 फीसदी और EBITDA भी 18 फीसदी के चक्रवृद्धि दर से बढ़ सकता है।

    Stock Tips: Nifty को इन दो बातों से मिल रहा सपोर्ट, शॉर्ट टर्म में ये तीन शेयर भर देंगे झोली

    हालांकि नियर टर्म में मार्जिन पर दबाव को देखते हुए ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2025 के EBITDA के अनुमान में 9 फीसदी की कटौती की है। इसके मार्जिन पर होटल कंपनी की विस्तार योजना में फिक्स्ड कॉस्ट बढ़ने के चलते दबाव दिख सकता है। ऐसे में ब्रोकरेज फर्म ने होटल कंपनी का कारोबारी आउटलुक बेहतर देखते हुए खरीदारी की रेटिंग बरकरार तो रखा है लेकिन टारगेट प्राइस घटाकर 549 रुपये से 498 रुपये कर दिया है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।