Hot Stocks: Nifty को इन दो बातों से मिल रहा सपोर्ट, शॉर्ट टर्म में ये तीन शेयर भर देंगे झोली

Stock Tips: निफ्टी (Nifty 50) 19600 के पार पहुंच चुका है और निफ्टी बैंक (Bank Nifty) भी 44100 के पार पहुंच चुका है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक नवंबर महीना और लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के छह महीने पहले तक का पूरा पीरियड मार्केट के लिए पॉजिटिव रहता है। ऐसे में एक्सपर्ट ने तीन शेयर सुझाए हैं जिनमें पैसे लगाकर शॉर्ट टर्म में ही 16% से ही अधिक मुनाफा हासिल कर सकते हैं

अपडेटेड Nov 15, 2023 पर 8:09 PM
EIH, Five-Star Business Finance और Bank of Maharashtra में पैसे लगाकर शॉर्ट टर्म में 16 फीसदी से अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Hot Stocks: निफ्टी (Nifty 50) 19600 के पार पहुंच चुका है और निफ्टी बैंक (Bank Nifty) भी 44100 के पार पहुंच चुका है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म HDFC सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एंड डेरिवेटिव एनालिस्ट विनय रजनी के मुताबिक FII का इंडेक्स में लॉन्ग टू शॉर्ट रेश्यो 0.22 है जो ओवरसोल्ड माना जा सकता है जिससे किसी भी समय जल्द ही विदेशी निवेशकों की तरफ से तेज खरीदारी का रुझान दिख सकता है। पिछले 29 साल के मंथली परफॉरमेंस की बात करें तो नास्डाक कंपोजिट इंडेक्स के लिए नवंबर बेहतर रहा है तो इस बार ऐसी ही उम्मीद है और इसका भारतीय मार्केट पर भी पॉजिटिव असर पड़ेगा।

    इसके अलावा पिछले पांच बार के लोकसभा चुनावों की बात करें तो नतीजे आने के पहले के छह महीने में निफ्टी 10-32 फीसदी मजबूत हुआ है और अब नवंबर से छह महीने का यह पीरियड शुरू हो चुका है क्योंकि अगले साल मई में लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। इन सब बातों को देखते हुए मार्केट में अच्छी तेजी के आसार दिख रहे हैं। ऐसे में विनय ने गिरावट पर खरीदारी की सलाह दी है और शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को 19300 के स्टॉप लॉस पर निफ्टी लॉन्ग पोजिशन लेने की सलाह दी है। इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो शॉर्ट टर्म में EIH, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस 16 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकते हैं।

    MSCI के ग्लोबल इंडेक्स में Paytm और Suzlon समेत ये नौ स्टॉक्स शामिल, इन शेयरों के वेटेज में हुआ बदलाव


    EIH: मौजूदा भाव- 231.20 रुपये, टारगेट प्राइस- 270 रुपये, रिटर्न- 16.78%

    ओबेरॉय ग्रुप की लग्जरी हॉस्पिटैलिटी कंपनी EIH ने डेली चार्ट पर 30 अक्टूबर को नीचे की तरफ बढ़ रहे लाइन यानी डाउनवार्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को ब्रेकआउट किया है। 6 नवंबर तो इसने डेली चार्ट पर बुलिश फ्लैग पैटर्न को ब्रेक किया जिससे इसमें तेजी के रुझान बने रहने के संकेत दिख रहे हैं। इसने 205-120 रुपये के जोन में मजबूत बेस तैयार किया है। यह 50, 100 और 200 दिनों के DEMA (डबल एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) से ऊपर है जो सभी टाइम फ्रेम में बुलिश रुझान का संकेत दे रहा है। MACD (मूविंग एवरेज कंवर्जेंस/डाइवर्जेंस), DMI (डायरेक्शनल मूविंग इंडेक्स) और RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) जैसे इंडिकेटर्स और ऑस्किलेटर्स भी डेली चार्ट पर बुलिश है। इसमें 270 रुपये के टारगेट प्राइस पर 210 रुपये पर स्टॉप लॉस रखकर निवेश कर सकते हैं।

    EIH

    Five-Star Business Finance: मौजूदा भाव- 797.20, टारगेट प्राइस- 920, रिटर्न- 15.40%

    यह शेयर डेली चार्ट पर हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। यह सभी अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर बना हुआ है। इंडिकेटर्स और ऑस्किलेटर्स भी बुलिश संकेत दे रहे हैं। अक्टूबर सिरीज में इस शेयर ने डेरिवेटिव सेगमेंट में लंबा बिल्ड अप किया है जो तेजी के रुझान की पुष्टि कर रहा है। इसमें 732 रुपये का स्टॉप लॉस लगाकर 920 रुपये के टारगेट पर पैसे लगा सकते हैं।

    Five Star

    Bank of Maharashtra: मौजूदा भाव- 46.07 रुपये, टारगेट प्राइस- 49-53 रुपये, रिटर्न- 15.04% तक

    यह शेयर लगातार बढ़ रहा है और अक्टूबर मं 38.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद पिछले कुछ हफ्ते से हायर टॉप और हायर बॉटम बना रहा है। पिछले हफ्ते इसने औसतन एवरेज वॉल्यूम के दम पर हालिया ट्रेंडिंग रेंज को ब्रेक किया है। इससे आगे भी तेजी जारी रहने के संकेत हैं। यह 20 और 50 दिनों के SMA (सिंपल मूविंग एवरेज) से ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसके अलावा 14 दिनों के RSI जैसे मोमेंटम इंडिकेटर्स भी बढ़ रहे हैं और ओवरबॉट जोन में भी नहीं हैं जिससे इसमें तेजी के संकेत मिल रहे हैं। इसमें 43 रुपये पर स्टॉप लॉस लगाकर 49-53 रुपये के टारगेट प्राइस पर पैसे लगा लकते हैं।

    Maha Bank

    (सभी मौजूदा भाव बीएसई पर 13 नवंबर का क्लोजिंग प्राइस है)

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।