Get App

Multibagger IPO: 3 महीने में ही डबल हुआ निवेशकों का पैसा, अब स्टील वायर इंडस्ट्री में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी

Multibagger IPO: यह आईपीओ जुलाई 2024 में आया था और इसने 3 महीने की छोटी अवधि में ही शानदार रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर NSE SME प्लेटफॉर्म पर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 182 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए थे, जबकि इसका प्राइस बैंड 91-96 रुपये प्रति शेयर था

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 9:36 PM
Multibagger IPO: 3 महीने में ही डबल हुआ निवेशकों का पैसा, अब स्टील वायर इंडस्ट्री में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी
Multibagger IPO: मल्टीबैगर स्टॉक्स में निवेश करके कम समय में ही जबरदस्त मुनाफा कमाया जा सकता है।

Multibagger IPO: मल्टीबैगर स्टॉक्स में निवेश करके कम समय में ही जबरदस्त मुनाफा कमाया जा सकता है। यही वजह है कि ज्यादातर निवेशकों को मल्टीबैगर शेयरों की तलाश होती है। अगर आप ऐसे किसी स्टॉक की तलाश में हैं तो कटारिया इंडस्ट्रीज (Kataria Industries) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कंपनी ने अधिग्रहण करते हुए स्टील वायर इंडस्ट्री में अपना बिजनेस बढ़ाने की घोषणा की है। इसके शेयरों में आज 4.08 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 209 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 450 करोड़ रुपये है। स्टॉक का 52-वीक हाई 247 रुपये और 52-वीक लो 167.65 रुपये है।

स्टील वायर इंडस्ट्री में बिजनेस बढ़ाने की तैयारी

कटारिया इंडस्ट्रीज ने आज 22 अक्टूबर को रतलाम वायर्स प्राइवेट लिमिटेड के वायर डिवीजन के अधिग्रहण की घोषणा की है। इस रणनीतिक अधिग्रहण की बदौलत कटारिया अपनी प्रोडक्ट लाइन में सुधार कर सकता है और स्टील वायर सेक्टर में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकता है। रतलाम वायर्स प्राइवेट लिमिटेड के वायर डिवीजन के अधिग्रहण से स्टील वायर इंडस्ट्री में कटारिया इंडस्ट्रीज की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है।

कटारिया इंडस्ट्रीज ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी 30.6 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर वायर डिवीजन का अधिग्रहण करेगी, जबकि 21 अक्टूबर 2024 के अन-ऑडिटेड फाइनेंशियल के अनुसार नेट एसेट वैल्यू (नेट वर्थ) 30.27 करोड़ रुपये है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें