Multibagger Stocks: भारत के शुरुआती प्राइवेट बैंकों में से एक कर्नाटक बैंक लिमिटेड (Karnataka Bank) के शेयरों ने इस साल अबतक अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीनों में ही बैंक के शेयरों में 100 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज (Axis Securities) की मानें तो कर्नाटक बैंक के शेयरों में अभी तेजी आगे भी जारी रहने वाली है। ब्रोकरेज फर्म ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कर्नाटक बैंक के शेयरों को 156 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ बाय (BUY) रेटिंग देते हुए खरीदने की सलाह दी है।
Karnataka Bank को सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा
एक्सिस सिक्योरिटीज ने 3 नवंबर को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कहा, "कर्नाटक बैंक के सितंबर तिमाही के नतीजे काफी शानदार रहे हैं। बैंक ने सभी मोर्चों पर हमारी उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया है। बैंक ने सितंबर तिमाही में 412 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जो इसका किसी एक तिमाही में दर्ज किया गया अब तब का सबसे अधिक मुनाफा है।"
Axis Securities ने क्या कहा?
एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा, "कर्नाटक बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जन (NIM) सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 0.47 फीसदी और तिमाही आधार पर 0.45 फीसदी बेहतर होकर 3.78 फीसदी रहा। वहीं बैंक के नॉन-इंटरेस्ट इनकम में तिमाही आधार पर 96 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन फीस इनकम में गिरावट के चलते सालाना आधार पर इसमें 6 फीसदी की गिरावट देखी गई।"
ब्रोकरेज ने कहा, "बैंक के एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखा गया है। इसका ग्रॉस और नेट NPA सितंबर तिमाही में क्रमश: 3.36% और 1.72% फीसदी था, जो इसके पहले 4% और 2.2% था। बैंक का स्लिपेज रेशियो में सितंबर तिमाही में बेहतर होकर 1.57% रहा, जो इसके पिछली तिमाही में 1.72% था।"
'Karnataka Bank के शेयरों की होनी चाहिए री-रेटिंग'
एक्सिस सिक्योरिटी ने कहा, "मैनेजमेंट ने CASA रेशियो को बढ़ाने और रिटेल TD पर फोकस बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे उसे फंड की लागत घटाने में मदद मिलेगी। मैनेजमेंट ने 15 फीसदी के लोन ग्रोथ, NIM को 3.5 फीसदी पर बरकरार रखने और एसेट क्वालिटी में और सुधार को भरोसा जताया है। इन पहलुओं को देखते हुए हमारा मानना है कि कर्नाटक बैंक लिमिटेड के शेयरों की री-रेटिंग जरूरी है और यह बेहतर वैल्यूएशन मांगता है।" ब्रोकरेज ने कहा, "हमने कर्नाटक बैंक के शेयरों की रेटिंग HOLD से बदलकर BUY कर दी है और इसके लिए 156 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।" यह कर्नाटक बैंक के मौजूदा बाजार भाव से करीब 14% अधिक है।
सिर्फ 5 दिन में 41% उछले Karnataka Bank के शेयर
कर्नाटक बैंक के शेयर सोमवार 7 नवंबर को एनएसई पर 136.40 रुपये के भाव पर बंद हुए। एक्सिस बैंक की रिपोर्ट आने के बाद सिर्फ पिछले 5 दिनों में बैंक के शेयरों में करीब 41% की तगड़ी उछाल आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसने अपने निवेशकों को 116% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस साल की शुरुआत से अब तक कर्नाटक बैंक के शेयरों में करीब 116.85% की उछाल आई है। वहीं पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 84.70% का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह, निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।