Multibagger Stock: 6 दिनों में 25% की रैली, बोनस इश्यू और डिविडेंड पर जल्द फैसला लेगी कंपनी

Multibagger Stock; पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 92 परसेंट का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 1040 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है

अपडेटेड Jul 24, 2024 पर 9:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
खूबसूरत लिमिटेड के बोर्ड की बैठक 12 अगस्त 2024 को होने वाली है।

फाइनेंस और इनवेस्टमेंट सेक्टर की कंपनी खूबसूरत लिमिटेड के बोर्ड की बैठक 12 अगस्त 2024 को होने वाली है। इस बैठक में कंपनी बोनस इश्यू की घोषणा के प्रस्ताव पर फैसला ले सकती है। इसके साथ ही कंपनी डिविडेंड जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। आज 24 जुलाई को कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगा है और यह BSE पर 1.71 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। यह लगातार छठा दिन है, जब कंपनी के शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। इस दौरान यह स्टॉक करीब 25 फीसदी भाग चुका है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 80.42 करोड़ रुपये हो गया है।

गोवा में शराब फैक्ट्री लगाएगी कंपनी

खूबसूरत लिमिटेड ने गोवा के एसए-22 और एसए-23 कुनकोलिम इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित अपनी ब्रूअरी प्रोजेक्ट पर अहम प्रोग्रेस की घोषणा की है। इस प्रोजेक्ट को कंपनी के लिए प्रोडक्शन कैपिसिटी और रेवेन्यू बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


कंपनी ने कहा, "लोकल लेवल पर प्रक्रिया पूरी होने और नॉन-रिफंडेबल फीस का भुगतान हो जाने के बाद आवेदन को उच्च अधिकारियों द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। एस्टेब्लिशमेंट लाइसेंस प्राप्त करने के बाद शराब बनाने के उपकरण का ऑर्डर देने के साथ आगे बढ़ सकेंगे और अंत में बीयर के लिए मैन्युफैक्चरिंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकेंगे।"

Khoobsurat Ltd के बारे में

1982 में स्थापित खूबसूरत लिमिटेड फाइनेंस और इनवेस्टमेंट के बिजनेस में है। कंपनी का मुख्य बिजनेस लिस्टेड और अन-लिस्टेड दोनों तरह के शेयरों और सिक्योरिटीज में निवेश करना है। इसके साथ ही कंपनी अन्य फाइनेंशियल सर्विसेज भी प्रोवाइड करती है।

कंपनी ने Q1FY25 में 0.32 करोड़ रुपये की शुद्ध बिक्री दर्ज की। Q1FY25 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट Q1FY24 की तुलना में 482.9 फीसदी बढ़कर 0.44 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 269.6 फीसदी बढ़कर 0.21 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2024 तक कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक प्रमोटर्स के पास 0.45 फीसदी हिस्सेदारी है और बाकी हिस्सेदारी पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है जो 99.55 प्रतिशत है।

4 साल में 1040% का रिटर्न

पिछले एक महीने में खूबसूरत लिमिटेड के शेयरों में 25 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 27 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 92 परसेंट का रिटर्न मिला है। इतना ही नहीं, पिछले 4 सालों में इसके निवेशकों को 1040 फीसदी का तगड़ा मुनाफा हुआ है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।