अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर पेनी स्टॉक की तलाश में हैं तो खूबसूरत लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी ने गोवा में अपने शराब बनाने के प्रोजेक्ट (Brewery Project) के बारे में जानकारी दी है। आज 18 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 1.43 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 1.42 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 66.78 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1.63 रुपये और 52-वीक लो 0.74 रुपये है।
