MultiBagger Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो गुजरात टूलरूम लिमिटेड के शेयरों पर नजर रख सकत हैं। 20 रुपये से कम कीमत वाले इस पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी को हाल ही में 150 करोड़ रुपये का नया ऑर्डर भी मिला है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 25 जुलाई को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। यह स्टॉक BSE पर 15.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 181.99 करोड़ रुपये हो गया है।
