Multibagger Penny Stocks: एबरेसिव्स और सेरामिक्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी कार्बोरंडम यूनिवर्सल (Carborundum Universal) के शेयरों ने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है। 20 साल में इसने महज 69 हजार रुपये के निवेश पर निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। पिछले हफ्ते यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। इस हाई लेवल से अब तक यह करीब 11 फीसदी फिसल चुका है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक जून तिमाही के शानदार नतीजे के बावजूद इसमें अभी और गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज ने रेटिंग के साथ-साथ इसका टारगेट प्राइस भी घटा दिया है। आज की बात करें तो बीएसई पर यह 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ 1160 रुपये (Carborundum Universal Share Price) पर बंद हुआ है।
