अच्छे ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजार की शुरुआत भी शानदार हुई। आज सभी सेक्टर हरे निशान में कामकाज कर रहे है। ऑटो, मेटल, आईटी, बैंक, ऑयल एंड गैस, टेलीकॉम, मीडिया इंडेक्स में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही हैं। ऐसे में अब कहां हो सकती है शानदार कमाई इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज सिंघल ने कहा कि आज TECH MAHINDRA, टेक कंपनियां, NAUKRI, M&M, HAL शेयर पर फोकस करें।
अनुज सिंघल टेक महिंद्रा पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि रिलेटिव स्ट्रेंथ पर IT सेक्टर सबसे मजबूत है। शेयर में बुधवार को शानदार प्राइस एक्शन देखने को मिल रहा है। ढ़ाई साल का चैनल पार होने के कगार पर है। करीब 6 गुना डिलिवरी वॉल्यूम बढ़ा है। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।
वहीं NAUKRI में भी बुलिश नजरिया बना हुआ। उनका कहना है कि बुधवार को शेयर में अच्छा मोमेंटम है। 4 हफ्ते की रेंज से ब्रेकआउट की कोशिश कर रहा है। करीब 3 साल का चैनल पार हो रहा है। बुधवार को 50% ज्यादा डिलिवरी वॉल्यूम पर है। नए शिखर के जोन में भाव पहुंचे है। दो दिनों के शॉर्ट के बाद वायदा में लॉन्ग बने।
अनुज सिंघल आईटी शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि TCS, टेक महिंद्रा, परसिस्टेंट और कोफोर्ज पर नजर रखनी चाहिए। क्योंकि अमेरिका में मंदी की चिंता कम हुई है। जिससे इन शेयरों में उछाल की संभावना नजर आ रही है। बता दें कि US में महंगाई दर जुलाई में 3% से कम हुई। US में रिटेल बिक्री के आंकड़े जुलाई में 1% पर रहे। जून में अमेरिका में रिटेल बिक्री 0.2% पर थी। बेरोजगारी भत्ते के आकंड़े भी उम्मीद से बेहतर रहे है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर IT सेक्टर सबसे मजबूत नजर आ रहा है।
अनुज सिंघल ने बताया कि Thar Roxx के लॉन्च के बाद इस स्टॉक पर ब्रोकरेज बुलिश नजर आ रहे हैं। स्टॉक पर नोमुरा ने खरीदारी की राय दी है और इसके लिए टार्गेट 3,417 रुपये प्रति शेयर तय किया है जबकि मॉर्गन स्टैनली ने ओवरवेट कॉल दी है और 3,304रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि शहरी SUVs को Thar Roxx रीडिफाइन कर सकती है। Thar Roxx में सिर्फ 5 दरवाजे नहीं बल्कि कई अहम बदलाव किए। अभी थ्री डोर थार की हर महीने बिक्री 5900 यूनिट है। मॉर्गन स्टैलनी का कहना है कि थ्री और 5 डोर थार मिलाकर हर महीने 8,000-9,000 यूनिट की बिक्री संभव होगी। M&M सबसे तेजी से बढ़ती पैसेंजर कार कंपनी बनेगी।
अनुज सिंघल ने HAL पर थम्सअप दिया है। उनका कहना है पहली तिमाही नतीजों के बाद ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए स्टॉक पर बुलिश है। ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक पर Outperform रेटिंग की राय दी है और टार्गेट 4713 रुपये दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि ऑर्डर पाइपलाइन मजबूत बनी हुई है। बड़े इंजन ऑर्डर में देरी हो रही है। Q1 में EBITDA 6% घटा, लेकिन PAT 14% उछला है।
अनुज ने इस स्टॉक पर बियरिश नजरिया रखा है। उनका कहना है कि Q1 नतीजे उम्मीद के मुताबिक रही लेकिन शेयर में बड़ी तेजी आ चुकी है। रेवेन्यू 7% बढ़कर `3244 करोड़ रुपये पर रहा जबकि मार्जिन 18.1% से घटकर 14.4% पर आ गई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।