Multibagger Shares: पिछले 3 सालों से अपने निवेशकों को लगातार धांसू रिटर्न दे रही कंपनी अश्नीशा इंडस्ट्रीज (Ashnisha Industries) के शेयर एक बार फिर से फोकस में हैं। कंपनी ने हाल ही में शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने हाल ही में गुजरात में एक 3 मेगावॉट की क्षमता वाले सोलर प्लांट को लगाने के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सोलर प्लांट सुरेंद्र नगर जिले के पाटडी गांव में लगाया जाएगा। कंपनी ने गांव जमीन को किराए पर लेने के लिए भी कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी के शेयर सोमवार 25 सितंबर को बीएसई पर 19.26 रुपये के भाव पर बंद हुए।
हालांकि आज से करीब 3 साल पहले, 30 सितंबर 2020 को अश्नीशा इंडस्ट्रीज के शेयर बीएसई पर महज 0.30 पैसे के प्रभावी भाव पर मिल रहे थे। तब से अबतक कंपनी के शेयरों में करीब 6,320 फीसदी की तेजी आ चुकी है।
इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने उस वक्त इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते और आज तक उस निवेश को बेचा नहीं होता, तो आज उसके 1 लाख रुपये की वैल्यू 6,320 फीसदी बढ़कर 64.20 लाख रुपये हो गई होती और वह निवेशक करीब 63 लाख रुपये के शुद्ध मुनाफे में नहीं होता।
अश्नीशा इंडस्ट्रीज के शेयरों का हालिया प्रदर्शन भी काफी दमदार है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 30 फीसदी बढ़ा है। वहीं पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को करीब 652.34 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं पिछले 2 सालों में इसके शेयरों में भाव में 2,500% का भारी इजाफा हुआ है।
कंपनी के कारोबार की बात करें तो यह एक स्टील कंपनी है, जिसका मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 194.53 करोड़ रुपये है। कंपनी के शेयरों का 52-हफ्तों का उच्च स्तर 25.72 रुपये है। जबकि इसका 52-हफ्तो का लो स्तर 2.56 रुपये है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।