Multibagger: 5 साल में 500% चढ़ा इस पेंट कंपनी का शेयर, अब बोनस शेयर का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय

सिरका पेंट्स इंडिया (Sirca Paints India) ने बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने बुधवार 29 मार्च को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने योग्य शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है

अपडेटेड Mar 29, 2023 पर 10:48 PM
Sirca Paints ने बोनस शेयर के लिए 11 मई को रिकॉर्ड डेट तय किया है

सिरका पेंट्स इंडिया (Sirca Paints India) ने बोनस शेयर (Bonus Share) जारी करने का ऐलान किया है। कंपनी ने बुधवार 29 मार्च को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने योग्य शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि योग्य शेयरधारकों को प्रत्येक 1 शेयर के बदले 1 शेयर अतिरिक्त दिए जाएंगे। Sirca Paints के बोर्ड ने इसके साथ ही बोनस शेयर के उद्देश्य से योग्य शेयरधारकों की पहचान के लिए 11 मई को रिकॉर्ड डेट (Record Date) तय किया है।

इस बीच सिरका पेंट्स के शेयर बुधवार को एनएसई पर 0.55% बढ़कर 645.00 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 5.91% की तेजी आई है। वहीं पिछले एक साल में इसका भाव करीब 42.71% बढ़ा है। जबकि पिछले 5 सालों में यह अपने निवेशकों को अबतक करीब 532.54% का शानदार मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है।

दिसंबर तिमाही के दौरान Sirca Paints का शुद्ध मुनाफा बढ़कर 10.53 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले साल के इसी तिमाही में 9.16 करोड़ रुपये था। वहीं कंपनी की नेट इनकम दिसंबर तिमाही में बढ़कर 66.18 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 54.56 करोड़ रुपये था। कंपनी का अर्निंग प्रति शेयर (EPS) दिसंबर तिमाही में 3.84 रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 3.34 रुपये था।


यह भी पढ़ें- अदाणी मामले पर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, "SEBI और सुप्रीम कोर्ट देख रहे मामला, केंद्र सरकार इसमें शामिल नहीं"

Bonus Share क्या होता है?

किसी कंपनी के द्वारा अपने मौजूदा शेयरधारकों को दिया जाने वाले मुफ्त शेयर, बोनस शेयर कहलाता है। आम तौर पर कोई कंपनी डिविडेंड न दे पाने की स्थिति में अपने शेयर धारकों को इंसेंटिव के तौर पर बोनस शेयर जारी करती है। इसको अतिरिक्त शेयर भी कहा जा सकता है। इस बोनस शेयर के रेशियो का निर्धारण कंपनी का बोर्ड करता है।

बोनस शेयर के तहत 3 तारीखें काफी अहम होती हैं। ये हैं रिकॉर्ड डेट, एक्स डेट और इश्यू डेट। रिकॉर्ड डेट वह डेट होती है जिसके आधार पर किसको बोनस शेयर जारी किया जाएगा, इसका फैसला किया जाता है। इसका मतलब यह है कि जिनके पास रिकॉर्ड डेट को कंपनी के शेयर होते हैं उनको ही बोनस शेयर जारी किया जाता है। वहीं एक्स बोनस डेट उस तिथि को कहते है जो आम तौर पर रिकॉर्ड डेट के एक दिन पहले होती है। बोनस शेयर पाने की पात्रता हासिल करने के लिए किसी निवेशक के पास एक्स -डेट के कम से कम एक या दो दिन पहले कंपनी के स्टॉक की होल्डिंग होनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।