Multibagger Stock: स्टारलाइनप्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड की बैठक 8 अगस्त 2024 को होने वाली है। कंपनी इस बैठक में स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर पर फैसला लेगी। कंपनी ने आज 31 जुलाई को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी है। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 1.62 फीसदी की तेजी आई है। यह स्टॉक BSE पर 135.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 583.82 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 159.45 रुपये और 52-वीक लो 83.30 रुपये है।
