Get App

Multibagger Stock: 2021 में इन 46 शेयरों ने दिया 340% तक रिटर्न, क्या आपके पास भी है? चेक कीजिए लिस्ट

इन 46 मल्टीबैगर कंपनियों में से क्या आपके पोर्टफोलियो में कोई शेयर शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 05, 2021 पर 10:22 AM
Multibagger Stock: 2021 में इन 46 शेयरों ने दिया 340% तक रिटर्न, क्या आपके पास भी है? चेक कीजिए लिस्ट

सेंसेक्स और निफ्टी 3 सितंबर को रिकॉर्ड लेवल पर बंद होने में कामयाब रहे।  सेंसेक्स जहां 58,194 से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा वहीं निफ्टी 17323 के ऊपर बंद हुआ। 2021 के पहले 8 महीनों में बाजार की यह तेजी कई शेयरों के लिए ड्रीम रन रही और उन्होंने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

इस साल BSE 500 के करीब 46 शेयरों ने अपने निवेशकों को मालामाल किया है। इन शेयरों ने 100-340% तक रिटर्न देकर पोर्टफोलियो को चमका दिया है। इन 8 महीनों में सेंसेक्स ने 20.02% का रिटर्न दिया है। BSE 500 के करीब 310 शेयरों का रिटर्न सेंसेक्स के इस रिटर्न से ज्यादा है।

स्पेशियालिटी केमिकल कंपनी Balaji Amines ने 1 जनवरी से लेकर 31 अगस्त के बीच 337% का रिटर्न दिया है। 1 जनवरी को Balaji Amines के शेयर 925.45 रुपए पर ट्रेड कर थे जबकि 3 सितंबर को ये 4040 रुपए पर बंद हुए।

पिछले साल लिस्ट होने वाली Happiest Minds ने इस साल पहले 8 महीनों में 315% का रिटर्न दिया है। अगर हम इश्यू प्राइस के मुकाबले देखें तो कंपनी अब तक 760% का रिटर्न दे चुकी है। कंपनी का इश्यू प्राइस 166 रुपए था।

इस साल अब तक JSW एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी एंटरप्राइज और गुजरात फ्लूरोकेमिकल्स ने 200-300% रिटर्न दिया है। कुछ हफ्ते पहले अडानी ग्रुप के शेयरों में 35% तक गिरावट आई थी लेकिन उसके बावजूद इसके शेयरों का रिटर्न अब भी बेहतर है। 

Alkyl Amines Chemical, मैक्स हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट, HFCL, टाटा एलेक्सी, दीपक फर्टिलाइजर्स, पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन और eClerx सर्विसेज ने भी 1 जनवरी से अब तक 150% का रिटर्न दिया है।

आइए देखते हैं 46 मल्टीबैगर शेयरों की पूरी लिस्ट

 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें