Multibagger Stock : अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड (Ahluwalia Contracts India Ltd) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने कम समय में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी को हाल ही में 832.40 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर भी मिला है। आज 28 सितंबर को कंपनी के शेयरों में 2 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक 713.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। पिछले 10 सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 3970 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
