उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक अनोखी धार्मिक परंपरा इन दिनों चर्चा में है। रस मंडल जगन्नाथ मंदिर में आस्था और आधुनिक चिकित्सा का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने भगवान जगन्नाथ का पारंपरिक स्वास्थ्य परीक्षण किया। मान्यता के अनुसार, स्नान पूर्णिमा के बाद भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के अनवसर काल में विश्राम करते हैं। इस अवधि के समाप्त होने पर डॉक्टरों ने जांच कर भगवान को स्वस्थ घोषित किया। इस खास रस्म के बाद मंदिर में भक्तों का उत्साह बढ़ गया और आगामी रथ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गईं।
