Multibagger Share: शेयर बाजार में भले ही हाल ही में तगड़ी गिरावट देखने को मिली लेकिन कम वक्त में अच्छे रिटर्न के लिए इक्विटी को ही वरीयता दी जाती है। कई मल्टीबैगर शेयर शॉर्ट टर्म में ही अपने निवेशकों की दौलत कई गुना बढ़ा चुके हैं। अब ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस को ही ले लीजिए। यह शेयर 5 वर्षों में 6700 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत हो चुका है, यानि निवेशकों की दौलत 68 गुना बढ़ चुकी है।
Aurionpro Solutions, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में ग्लोबल लीडर है। इसका फोकस बैंकिंग, मोबिलिटी, पेमेंट्स, बीमा, डेटा सेंटर सर्विसेज और सरकारी सेक्टर्स पर है। कंपनी का मार्केट कैप 7800 करोड़ रुपये है।
5 साल में ₹20 से ₹1400 के लेवल पर पहुंचा शेयर
बीएसई के डेटा के मुताबिक, Aurionpro Solutions के शेयर की कीमत 20 मार्च 2020 को 20.78 रुपये थी। 21 मार्च 2025 को शेयर 1419.15 रुपये पर बंद हुआ। इस तरह पिछले 5 साल में रिटर्न बना 6729.40 प्रतिशत। इस डेटा के बेसिस पर कैलकुलेट करें तो अगर किसी ने शेयर में 5 साल पहले 10000 रुपये का निवेश किया होगा और अभी तक शेयर बेचे नहीं होंगे तो निवेश लगभग 7 लाख रुपये बन चुका होगा। इसी तरह 25000 रुपये का निवेश 17 लाख रुपये, 50000 रुपये का निवेश 34 लाख रुपये और 1 लाख रुपये का निवेश 68 लाख रुपये में कनवर्ट हो गया होगा।
एक साल में Aurionpro Solutions शेयर 50% मजबूत
पिछले एक साल में शेयर ने 50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 2 साल में कीमत 834 प्रतिशत चढ़ी है। केवल एक सप्ताह में 9 प्रतिशत का उछाल आया है। कंपनी में सितंबर 2024 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 26.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। साल 2025 में शेयर अभी तक 20 प्रतिशत सस्ता हुआ है।
अक्टूबर-दिसंबर 2024 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 212.93 करोड़ रुपये रहा था। शुद्ध मुनाफा 27.49 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 5.12 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2024 में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 582.50 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 38.90 करोड़ रुपये और अर्निंग्स प्रति शेयर 16.69 करोड़ रुपये दर्ज की गई।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफॉरमेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।