Multibagger Stock : तीन दिनों में 33% चढ़ा स्टॉक, कंपनी को मिला 406 करोड़ का ऑर्डर

Multibagger Stock : बीते शु्क्रवार को इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह 366.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 791 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, कंपनी को तीन कंपनियों से कुल 406.64 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है

अपडेटेड Nov 04, 2023 पर 5:05 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Bondada Engineering) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock : अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Bondada Engineering) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। पिछले तीन कारोबारी दिनों में ही इस स्टॉक में 33 फीसदी की शानदार तेजी आई है। बीते शु्क्रवार को इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह 366.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 791 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, कंपनी को तीन कंपनियों से कुल 406.64 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि निवेशक स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

    कंपनी को मिला 406.64 करोड़ का ऑर्डर

    बोंडाडा इंजीनियरिंग को तीन कंपनियों भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL), भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) और भारती एयरटेल से कुल 406.64 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। फाइलिंग के अनुसार बोंडाडा इंजीनियरिंग को भारती एयरटेल से 1.37 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।


    इसके अलावा पिछले 2 दिनों में कंपनी को 405.27 करोड़ रुपये के 2 ऑर्डर मिले हैं, जिसमें भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) से 381 करोड़ रुपये का ऑर्डर शामिल है। दूसरा ऑर्डर BHEL से "बिल्ड ओन ऑपरेट एंड ट्रांसफर" आधार पर 2 मेगावाट सोलर पीवी प्रोजेक्ट स्थापित करने के लिए 24.27 करोड़ रुपये का है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में बोंडाडा इंजीनियरिंग के शेयरों ने 106 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीनों में इसके निवेशकों को 145 फीसदी का मुनाफा हुआ है। अगर आपने 6 महीने पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपकी रकम बढ़कर 2.44 लाख रुपये हो जाती।

    कंपनी का राजस्व FY22 में 334.11 करोड़ रुपये से 10.92 फीसदी बढ़कर FY23 में 370.59 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही मुनाफा 10.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 17.85 करोड़ रुपये हो गया। बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड टेलीकॉम, सोलर एनर्जी और इन्फ्रॉस्ट्रक्चर में काम करने वाली कंपनियों को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) ऑपरेशन और मेटेंनेंस (O&M) सर्विसेज प्रदान करने में लगी हुई है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।