Multibagger Stock : अगर आप मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो बोंडाडा इंजीनियरिंग लिमिटेड (Bondada Engineering) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। पिछले तीन कारोबारी दिनों में ही इस स्टॉक में 33 फीसदी की शानदार तेजी आई है। बीते शु्क्रवार को इस स्टॉक में 10 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और यह 366.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 791 करोड़ रुपये हो गया है। दरअसल, कंपनी को तीन कंपनियों से कुल 406.64 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। यही वजह है कि निवेशक स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
