Multibagger Stock: एक लाख बन गए 1.10 करोड़, अभी और भागेगा यह शेयर, क्या आपने किया है निवेश?

Multibagger Stock: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट के बीच आज सीपीवीसी पाइप और फिटिंग्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्ट्रल (Astral) के शेयर आज एक फीसदी से कम बढ़त के साथ बंद हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने करोड़पति बना दिया है। करोड़पति बनाने के लिए एस्ट्रल ने लंबा समय भी नहीं लिया है। अब मार्केट एक्सपर्ट इसमें और भी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं

अपडेटेड Jan 17, 2023 पर 5:45 PM
Astral के शेयर 13 जनवरी 2012 को 18.10 रुपये के भाव पर थे। अब यह 10916 फीसदी के उछाल के साथ 1993.90 रुपये के भाव पर है यानी कि उस समय इसमें लगाए हुए 1 लाख रुपये अब 1.10 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट के बीच आज सीपीवीसी पाइप और फिटिंग्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी एस्ट्रल (Astral) के शेयर आज एक फीसदी से कम बढ़त के साथ बंद हुए हैं। हालांकि लॉन्ग टर्म में इसने करोड़पति बना दिया है। करोड़पति बनाने के लिए एस्ट्रल ने लंबा समय भी नहीं लिया है। अब मार्केट एक्सपर्ट इसमें और भी तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इसमें निवेश के लिए 2295 रुपये का टारगेट प्राइस (Astral Target Price) फिक्स किया है जो मौजूदा भाव से 15 फीसदी अपसाइड है। एस्ट्रल के शेयर आज 19 जनवरी को बीएसई पर 1993.90 रुपये के भाव (Astral Share Price) पर बंद हुए हैं।

    Astral ने 11 साल में बना दिया करोड़पति

    एस्ट्रल के शेयर 13 जनवरी 2012 को 18.10 रुपये के भाव पर थे। अब यह 10916 फीसदी के उछाल के साथ 1993.90 रुपये के भाव पर है यानी कि उस समय इसमें लगाए हुए 1 लाख रुपये अब 1.10 करोड़ रुपये की पूंजी बन गई है। ऐसा नहीं है कि एस्ट्रल ने कम समय में ही अच्छा रिटर्न दिया है, कम टाइम फ्रेम में भी इसने अच्छा रिटर्न दिया है।


    Nykaa Share Price: मजबूत मार्केट में भी रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का शेयर, दो दिन में 10% टूट गए भाव

    पिछले साल 20 जून 2022 को यह 1584 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद महज ढाई महीने में यह 68 फीसदी उछलकर 9 सितंबर 2022 तक 2654 रुपये के भाव पर पहुंच गया। हालांकि फिर बिकवाली के दबाव में अब तक यह 25 फीसदी टूट चुका है।

    Reliance Share Price: ग्रीन हाइड्रोजन के दम पर उड़ेगा शेयर, ब्रोकरेज का ये है टारगेट

    अब आगे क्या है रुझान

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का अनुमान है कि तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2022 के मुकाबले चालू तिमाही जनवरी-मार्च 2023 में पाइप सेग्मेंट में तेजी रहेगी। इसके अलावा पीवीसी के भाव अब लगभग स्थिर हो चुके हैं तो मार्जिन भी चालू तिमाही में सामान्य हो सकता है। एस्ट्रल को इसका फायदा मिलने की मजबूत उम्मीद है। इसके अलावा एढेसिव की कीमतें भी कम हुई हैं जिससे इस कारोबार में भी मार्जिन सामान्य होने की उम्मीद हैं। इन सब बातों को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने इसे 2295 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदारी की रेटिंग दी है।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।