Get App

Multibagger Stock : 3 साल में एक लाख के बन गए 1500000, अब बिजनेस बढ़ाने जा रही है कंपनी

पिछले 3 सालों में इस स्टॉक में 1425 फीसदी की तेजी आ चुकी है। इसका मतलब है कि तीन सालों में निवेशकों का पैसा 15 गुना बढ़ा है। तीन साल पहले अगर आपने इस स्टॉक में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज आपकी रकम बढ़कर 15 लाख हो जाती

Shubham Thakurअपडेटेड Apr 20, 2023 पर 8:53 PM
Multibagger Stock : 3 साल में एक लाख के बन गए 1500000, अब बिजनेस बढ़ाने जा रही है कंपनी
मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए आप कम समय में ही भारी-भरकम रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

Multibagger Stock : मल्टीबैगर स्टॉक के जरिए आप कम समय में ही भारी-भरकम रिटर्न हासिल कर सकते हैं। यही वजह है कि ज्यादातर निवेशकों को मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश रहती है। अगर आप भी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में है Gravita India के शेयरों पर नज़र रख सकते हैं। इस स्टॉक ने पिछले तीन सालों में 1425 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। आज गुरुवार को Gravita India के शेयरों में 2 फीसदी की तेजी आई है। यह शेयर NSE पर 515.55 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।

बिजनेस बढ़ाने जा रही है कंपनी

ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड एक प्रमुख "रीसाइक्लिंग कंपनी" है, जिसकी दुनिया भर में मौजूदगी है। कंपनी अपने बिजनेस का और विस्तार करने जा रही है। इसके तहत गांधीधाम, गुजरात में स्थित कंपनी की मौजूदा फैसिलिटी को शिफ्ट किया जाना शामिल है, जो 19,500 एमटीपीए है।

सीसा रीसाइक्लिंग के लिए इस फैसिलिटी की मौजूदा क्षमता में 40,500 MTPA की वृद्धि की गई है और आज की तारीख में सीसा रीसाइक्लिंग के लिए इस यूनिट की कुल क्षमता 60,000 MTPA है। इसके अलावा कंपनी ने क्रमशः 4,800 MTPA और 7,500 MTPA की क्षमता वाले रेड लेड और प्लास्टिक ग्रेन्यूल्स का कमर्शियल प्रोडक्शन भी शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें