Get App

Multibagger Stock: गुजरात की इस टेक्सटाइल कंपनी ने छह महीने में तीन गुना बढ़ाया पैसा, आज लगा अपर सर्किट, रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर

Multibagger Stock: गुजरात की दिग्गज टेक्सटाइल कंपनी United Polyfab Gujarat के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। शेयरों ने न सिर्फ अपर सर्किट छू लिया, बल्कि रिकॉर्ड ऊंचाई पर भी पहुंच गया

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 05, 2022 पर 2:07 PM
Multibagger Stock: गुजरात की इस टेक्सटाइल कंपनी ने छह महीने में तीन गुना बढ़ाया पैसा, आज लगा अपर सर्किट, रिकॉर्ड ऊंचाई पर शेयर
United Polyfab Gujarat टेक्सटाइल इंडस्ट्री की मानी-जानी कंपनी है।

Multibagger Stock: गुजरात की दिग्गज टेक्सटाइल कंपनी यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात (United Polyfab Gujarat) के शेयरों में आज 5 दिसंबर को शानदार तेजी दिख रही है। शेयरों ने न सिर्फ अपर सर्किट छू लिया, बल्कि रिकॉर्ड ऊंचाई पर भी पहुंच गया। कंपनी के शेयर अभी 90.30 रुपये के भाव (United Polyfab Gujarat Share Price) पर हैं। यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेजी दिख रही है और पिछले पांच दिनों में यह 28 फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। इसका मार्केट कैप 189.19 करोड़ रुपये है। एनएसई पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात के शेयर पिछले साल 31 दिसंबर 2021 को लिस्ट हुए थे।

एक साल से कम समय में 5 गुना बढ़ाई पूंजी

यूनाइटेड पॉलीफैब गुजरात के शेयर पिछले साल 31 दिसंबर 2021 को 17.35 रुपये के भाव पर थे जो इसका एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। हालांकि इसके बाद कंपनी के शेयरों की खरीदारी बढ़ी और अब तक यह करीब 420 फीसदी मजबूत हुआ है। आज यह 90.30 रुपये के भाव (United Polyfab Gujarat Share Price) पर पहुंच गया जो इसका रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। पिछले छह महीने में इसने निवेशकों की पूंजी 230 फीसदी बढ़ाई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें