Get App

Multibagger Stock: बोनस और स्टॉक स्प्लिट के एक्स-डेट से पहले जमकर खरीदारी, तीन दिन में 51% चढ़ गया यह शेयर

Multibagger Stock: बोनस के ऐलान पर शेयरों में हलचल बढ़ जाती है। ऐसा ही नजारा इस दिग्गज स्मॉलकैप कंपनी के शेयरों में दिखा और आज बोनस के लिए एक्स-डेट थी। इसके चलते लगातार तीन दिन इसके शेयरों की खरीदारी से यह 51 फीसदी चढ़ गया जिसमें दो दिन तो लगातार अपर सर्किट लगा। इसके अलावा कंपनी स्टॉक स्प्लिट भी कर रही है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 5:17 PM
Multibagger Stock: बोनस और स्टॉक स्प्लिट के एक्स-डेट से पहले जमकर खरीदारी, तीन दिन में 51% चढ़ गया यह शेयर
Hardwyn ने निवेशकों की जमकर कमाई कराई है। पिछले साल 13 अप्रैल 2022 को यह 88 रुपये में मिल रहा था। अब यह 623.35 रुपये पर है यानी कि निवेशकों के पैसे 14 महीने से भी कम समय में 608 फीसदी बढ़ गए।

ऑर्किटेक्चरल हार्डवेयर और ग्लास फिटिंग्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी हार्डविन इंडिया (Hardwyn India) के शेयरों में आज बंपर तेजी का रुझान दिखा। बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट से पहले शेयरों की खरीदारी बढ़ी और इसके चलते बीएसई पर आज यह 20 फीसदी उछलकर 623.85 रुपये की रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। हालांकि दिन के आखिरी में यह थोड़ा नीचे लेकिन 19.90 फीसदी की मजबूती के साथ 623.35 रुपये (Hardwyn India Share Price) पर बंद हुआ। इसके शेयर कल अपर सर्किट पर बंद हुए थे और बुधवार को 4.74 फीसदी की बढ़त के साथ यानी लगातार तीन दिनों में यह 51 फीसदी चढ़ चुका है।

बोनस और स्टॉक स्प्लिट के लिए क्या है एक्स-डेट

एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक हार्डविन इंडिया 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों को एक रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों में तोड़ेगी यानी यह अपने शेयरों को 10 हिस्से में तोड़ेगी। इसके अलावा कंपनी शेयरहोल्डर्स को एक रुपये की फेस वैल्यू वाले तीन इक्विटी शेयरों पर एक रुपये की फेस वैल्यू वाले एक इक्विटी शेयर बोनस में देगी। इन दोनों ही एक्शन के लिए 5 जून यानी अगले हफ्ते के सोमवार को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है और यही हार्डविन के शेयरों के लिए एक्स-डेट भी है यानी बोनस शेयर पाने के लिए आज आखिरी मौका था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें