एक्स-डिविडेंड के दिन डेढ़ फीसदी टूटा Infosys, चेक करें मूर्ति फैमिली के खाते में कितना क्रेडिट होगा डिविडेंड

Infosys Share Price: मार्च तिमाही में इंफोसिस का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.8 फीसदी उछलकर 6,128 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 37,441 करोड़ रुपये रहा। ये दोनों आंकड़े मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुमान से कमजोर रहे। हालांकि मार्केट इसे लेकर अभी भी पॉजिटिव है और महज एक सेल कॉल मिली है। इसके शेयर आज एक्स-डिविडेंड के दिन डेढ़ फीसदी से अधिक कमजोर हुए हैं

अपडेटेड Jun 02, 2023 पर 4:30 PM
Infosys के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 17.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। पिछले साल अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 16.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था और इस प्रकार वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रति शेयर 34 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया।

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस (Infosys) के शेयर आज एक्स-डिविडेंड के दिन कमजोर हुए हैं। इसके शेयर एक्स-डिविडेंड के दिन बीएसई पर 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 1298.65 रुपये (Infosys Share Price) पर बंद हुए हैं। एक्स-डिविडेंड का मतलब है कि आज शेयर खरीदने वाले निवेशकों को अगला डिविडेंड नहीं मिलेगा। कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023 के लिए 17.50 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। पिछले साल अक्टूबर 2022 में कंपनी ने 16.50 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया था और इस प्रकार वित्त वर्ष 2023 के लिए प्रति शेयर 34 रुपये के डिविडेंड का ऐलान किया। अब सवाल उठता है कि नारायणमूर्ति (Narayana Murthy), उनकी पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murty) और बेटी अक्षता मूर्ति (Akshata Murty) , बेटे रोहन मूर्ति (Rohan Murty) को कितना डिविडेंड मिलेगा।

Akshata Murty और Narayana Murthy को इतना मिलेगा डिविडेंड

मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के पास इसके 1,66,45,638 इक्विटी शेयर हैं। वित्त वर्ष 2023 के फाइनल डिविडेंड के ऐलान के तहत नारायण मूर्ति को करीब 29.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो उनके खाते में वित्त वर्ष 2023 के लिए 34 रुपये के हिसाब से 56.44 करोड़ रुपये क्रेडिट होंगे।


TCS और Tata Power नहीं,  एक साल में Tata Group के इन शेयरों में सबसे अधिक उछाल

अब उनकी बेटी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति की बात करें तो उनके पास इंफोसिस के 3,89,57,096 इक्विटी शेयर हैं। वित्त वर्ष 2023 के लिए उन्हें 132.45 करोड़ रुपये डिविडेंड में मिलेगा जिसमें 68.17 करोड़ रुपये का फाइनल डिविडेंड भी शामिल है।

नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति की बात करें तो उनके पास इंफोसिस के 3,45,50,626 इक्विटी शेयर हैं। इसका मतलब हुआ कि वित्त वर्ष 2023 के लिए उन्हें 117.47 करोड़ रुपये डिविडेंड में मिलेंगे। इसमें 60.46 करोड़ रुपये का फाइनल डिविडेंड शामिल है। उनके बेटे रोहन मूर्ति (Rohan Murty) की बात करें तो उनके पास 6,08,12,892 शेयर हैं। रोहन को 206.76 करोड़ रुपये डिविडेंड में मिलेंगे जिसमें 100.34 करोड़ रुपये मिल चुके हैं और 106.42 करोड़ रुपये अभी फाइनल डिविडेंड के रूप में मिलने हैं।

Bajaj Finance में आज बिकवाली, जेफरीज ने फिक्स किया नया टारगेट

Infosys को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय

मार्च तिमाही में इंफोसिस का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 7.8 फीसदी उछलकर 6,128 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 16 फीसदी बढ़कर 37,441 करोड़ रुपये रहा। ये दोनों आंकड़े मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुमान से कमजोर रहे। अब आगे की बात करें तो इंफोसिस का अनुमान वित्त वर्ष 2024 में 4-7 फीसदी की रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान लगाया है। शेयरों को लेकर बात करें तो इसे 29 बाय कॉल मिली है तो 9 होल्ड और एक सेल कॉल। इसके शेयरों के लिए औसत टारगेट प्राइस 1488 रुपये है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।