Multibagger Stock : अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो Hardwyn India के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जून 2023 को तय किया गया है। रिकॉर्ड डेट से 3 दिन पहले यानी शुक्रवार को इस कंपनी के शेयरों में शानदार रैली देखी गई। इसमें 20 फीसदी का अपर सर्किट लगा और यह शेयर 622.65 रुपये के भाव पर पहुंच गया, जो कि इसका 52-वीक हाई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी बढ़कर 1,631.08 करोड़ रुपये हो गया है।
स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर
Hardwyn India ने अपने शेयरधारकों को 1:3 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने जा रही है। इसके अलावा, कंपनी 10:1 के अनुपात में स्टॉक स्प्लिट की तैयारी में भी है। स्मॉल कैप कंपनी की BSE फाइलिंग के अनुसार कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर के लिए सोमवार, 5 जून 2023 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इसे रिमोट ई-वोटिंग के जरिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से सदस्यों के अप्रुवल की जरूरत होगी।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
Hardwyn India एक मल्टीबैगर शेयर है जिसने कम समय में ही अपने निवेशकों को भारी-भरकम रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में ही कंपनी के शेयर 66 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले 6 महीने में इस स्टॉक ने 94 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 84 फीसदी की तेजी आ चुकी है। पिछले एक साल में इसने अपने निवेशकों को 276.91 फीसदी का शानदार मुनाफा कराया है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में तो इसने 7840 फीसदी का बंपर रिटर्न दिया है।
1 लाख के बन गए 7900000 रुपये
जून 2020 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 7.85 रुपये थी। जो कि आज के समय में बढ़कर 623.35 रुपये हो गई है। इसका मतलब है कि निवेशकों का पैसा इस अवधि में 79 गुना बढ़ा है। अगर किसी निवेशक ने इसमें 3 साल पहले 1 लाख रुपये का निवेशक किया होता तो आज उसकी रकम बढ़कर 79 लाख रुपये हो जाती।
Hardwyn India एल्युमीनियम प्रोडक्ट्स के प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन का काम करती है। यह रेसिडेंशियल और कमर्शियल स्ट्रक्चर के लिए आर्किटेक्चरल हार्डवेयर, ग्लास फिटिंग, डोर क्लोजर, लॉक और अन्य संबंधित सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।