Get App

Multibagger Stock: PSU स्टॉक ने 4 साल में दिया 850% रिटर्न, शेयर प्राइस 70 रुपये से भी कम

पिछले एक महीने में IFCI के शेयरों में 7 फीसदी की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में स्टॉक ने 124 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 140 फीसदी भाग चुके हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 443 फीसदी का तगड़ा रिटर्न मिला है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jul 13, 2024 पर 11:04 PM
Multibagger Stock: PSU स्टॉक ने 4 साल में दिया 850% रिटर्न, शेयर प्राइस 70 रुपये से भी कम
अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (IFCI) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।

अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (IFCI) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। यह एक पेनी स्टॉक है, जिसकी कीमत 70 रुपये से भी कम है। शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में 12 फीसदी से अधिक की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 69.62 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस कंपनी में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC का भी निवेश है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 18,195 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 72 रुपये और 52-वीक लो 12.28 रुपये है।

IFCI के तिमाही नतीजे

कंपनी ने अपनी चौथी तिमाही (Q4FY24) और पूरे वित्तीय वर्ष (FY24) दोनों में मजबूत प्रदर्शन किया है। Q4FY24 में कंपनी की शुद्ध बिक्री में 46.4 फीसदी की वृद्धि हुई, जो Q4FY23 में 413.65 करोड़ रुपये की तुलना में 605.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। कंपनी Q4FY23 में 241.18 करोड़ रुपये के नेट लॉस से उबरकर Q4FY24 में 157.32 करोड़ रुपये के नेट प्रॉफिट पर पहुंच गई। यानी मुनाफे में 165.2 फीसदी की शानदार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

पूरे वित्त वर्ष की बात करें तो FY24 में शुद्ध बिक्री 17.2 फीसदी बढ़कर 1,986.58 करोड़ रुपये हो गई, जो कि FY23 में 1694.64 करोड़ रुपये थी। नेट प्रॉफिट की बात करें तो लगातार 5 वित्तीय वर्ष से कंपनी घाटे में चल रही थी, लेकिन FY24 में इसने 241.05 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है। FY23 में कंपनी को 119.78 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें