Multibagger Stock: लोहे का अयस्क निकालने वाली दिग्गज कंपनी एनएमडीसी (NMDC) एक महीने में सात फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। हालांकि पिछले दो दिनों में यह तीन फीसदी से अधिक मजबूत हुआ है। लॉन्ग टर्म में तो इसने महज 41 हजार रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। अब आगे की बात करें तो मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक स्टील की बढ़ती मांग के चलते यह 155 रुपये (NMDC Target Price) तक पहुंच सकता है यानी मौजूदा लेवल पर निवेश कर 36 मुनाफा कमा सकते हैं। इसके शेयर आज बीएसई पर 3.06 फीसदी के उछाल के साथ 114.50 रुपये के भाव (NMDC Share Price) पर बंद हुए हैं।
