Multibagger Stock: भारत की स्टेनलेस स्टील बनाने वाली लीडिंग कंपनी जिंदल स्टेनलेस (Jindal Stainless) ने अपने निवेशकों को पिछले कुछ समय में मजबूत रिटर्न दिया है। ऐसे में, अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो इस शेयर पर नजर रख सकते हैं। आज 6 नवंबर को कंपनी के शेयरों में 3.92 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 716.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 59,032 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉका क 52-वीक हाई 848 रुपये और 52-वीक लो 444.95 रुपये है।
