Multibagger Stock : मल्टीबैगर स्टॉक में निवेश करके आप कम समय में ही भारी-भरकम रिटर्न हासिल कर सकते हैं। अगर आप किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो रिन्यूएबल एनर्जी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज उपलब्ध कराने वाली कंपनी KPI Green Energy पर नज़र रख सकते हैं। इस स्टॉक ने पिछले एक साल में 83 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले दो साल में तो यह स्टॉक लगभग 22 फीसदी चढ़ चुका है।
कंपनी ने हाल ही में दुनिया भर के कई देशों में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को डेवलप करने के लिए UAE-बेस्ड Tristar ट्रांसपोर्ट के साथ एक एग्रीमेंट किया है। आज KPI Green Energy के शेयर 0.53 फीसदी की मामूली तेजी देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 488 रुपये के भाव पर बंद हुआ है।
कंपनी ने शुरू की विंड-सोलर हाइब्रिड प्रोजेक्ट
KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने भावनगर, गुजरात में 26.1-मेगावाट विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट शुरू की है। इस प्रोजेक्ट में भावनगर में भुंगर साइट पर 16.1 मेगावाट विंड और 10 मेगावाट सोलर पावर जनरेटिंग कैपिसिटी शामिल है। इसे गुजरात विंड-सोलर हाइब्रिड पावर पॉलिसी 2018 के तहत स्थापित किया गया है। कंपनी ने इस विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट से उत्पन्न बिजली को कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) क्लाइंट्स को बेचेगी।
कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
KPI Green Energy एक मल्टीबैगर स्टॉक है जिसने शॉर्ट टर्म के साथ ही लॉन्ग टर्म में भी अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में इस स्टॉक 18.29 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, पिछले 6 महीने में निवेशकों को 28.06 फीसदी रिटर्न मिला है। पिछले एक साल में यह 83.58 फीसदी चढ़ चुका है। वहीं, पिछले दो सालों में इसने 2200 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है।
दो साल में 23 गुना बढ़ गया पैसा
अप्रैल 2021 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 21.25 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 488 रुपये के भाव पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि इस दौरान निवेशकों का पैसा लगभग 23 गुना बढ़ा है। अगर आपने दो साल पहले इस स्टॉक में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर लगभग 23 लाख रुपये हो जाती।
KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड रिन्यूएबल एनर्जी कंस्ट्रक्शन सर्विसेज प्रदान करती है। कंपनी सोलर और विंड पावर प्लांट्स का डिजाइन और निर्माण करती है। KPI ग्रीन एनर्जी भारत में कस्टमर्स को सर्विस देती है। सूरत स्थित KPI ग्रीन एनर्जी सोलर पावर प्लांट का विकास, निर्माण, स्वामित्व, ऑपरेट और मेंटेनेंस करती है। इसने अब सोलर-विंड हाइब्रिड पावर बिजनेस में भी एंट्री की है।
कंपनी का मार्केट कैप सिर्फ 3 साल में 250 फीसदी CAGR के साथ 1,764 करोड़ रुपये है। तिमाही नतीजों और सालाना नतीजों के मुताबिक कंपनी ने कमाल के आंकड़े पेश किए हैं। स्टॉक का PE 21.42 गुना, ROE 42.39 फीसदी और ROCE 33.40 फीसदी है।