Multibagger Share: चॉकलेट, कोकोआ प्रोडक्ट्स और कोकोआ डेरिवेटिव्स बनाने वाली लोटस चॉकलेट कंपनी के शेयर ने पिछले 5 वर्षों में निवेशकों को 87 गुना रिटर्न दिया है। इस अवधि में शेयर लगभग 15 रुपये के लेवल से चढ़कर 1282 रुपये के लेवल तक पहुंचा है। इस कंपनी में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के अंब्रैला तले आने वाली रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) की हिस्सेदारी है। FMCG कंपनी RCPL, रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स के पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है।
