Multibagger Stock : पैकेजिंग सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी Manaksia ने डिविडेंड का ऐलान किया है। वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कंपनी ने 3 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 4.38 फीसदी की दमदार रैली देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 176.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,148.81 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि यह एक मल्टीबैगर शेयर है जिसने अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है।
