Get App

Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 155% से ज्यादा रिटर्न, ICICI Securities इसमें है बुलिश

इस साल इस स्टॉक में 157% से ज्यादा का इजाफा हुआ है, जबकि एक साल में 170% की बढ़ोतरी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2021 पर 1:35 PM
Multibagger Stock: एक साल में इस शेयर ने दिया 155% से ज्यादा रिटर्न, ICICI Securities इसमें है बुलिश

पैकेजिंग बिजनेस की लीडिंग कंपनी मोल्ड-टेक पैकेजिंग (Mold-tek Packaging) FMCG और फूड इडस्ट्री के लिए पैकेंजिंग कंटेनर बनाने का काम करती है। पेंट सेगमेंट की इस कंपनी ने वित्त वर्ष 2022 की दूसरी तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी हुई है।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में मोल्डटेक का सालाना रेवेन्यू करीब 34 फीसदी बढ़कर 160 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके मुकाबले पेंट सेगमेंट में साल-दर-साल आधार पर 48 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। सालाना आधार पर कुल वॉल्यूम ग्रोथ 8 फीसदी रहा। टैक्स के बाद कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर 18 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि हाई रेवेन्यू है।

इस मल्टीबैगर स्टॉक पर सालाना आधार पर करीब 157 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जबकि एक साल में इसमें 170 फीसदी का इजाफा हुआ है। मोल्ड-टेक (Mold-Tek) शेयर की कीमत पिछले 5 साल में करीब 3.3 गुना बढ़ी है। नवंबर 2016 में इस शेयर की कीमत 215 रुपये थी। 11 नवंबर 2021 को इस शेयर का भाव 724.40 रुपये पहुंच गया।

डोमेस्टिक ब्रोकरेज और रिसर्च फर्म (domestic brokerage and research firm) ICICI Securities ने इस स्टॉक में बॉय रेटिंग बनाए रखते हुए इसके लिए 850 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया  है। ICICI Securities का मनना है कि यह लक्ष्य एक साल में देखने को मिल सकता है।

इसके अलावा ICICI Securities ने एशियन पेंट को भी अपनी कवरेज में शामिल किया है। एशियन पेंट decorative paint मार्केट की एक लीडर कंपनी है। कंपनी लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में विस्तार कर रही है। इसके साथ टियर-1 और टियर टू शहरों में अपने डीलर नेटवर्क का विस्तार कर रही है। ICICI Securities ने एशियन पेंट, को बाय रेटिंग देते हुए इसके लिए 3,425 रुपये का लक्ष्य दिया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें