Multibagger Stock: लीडिंग फिनटेक कंपनी MOS यूटिलिटी लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कंपनी को सोलर बिजनेस में एंट्री के लिए मंजूरी दे दी है। यह कंपनी बिजनेस और इंडिविजुअल्स को कई तरह की फिनटेक और यूटिलिटी पेमेंट सॉल्यूशन सर्विसेज प्रोवाइड करती है। कंपनी ने बताया है कि उसके बोर्ड ने कंपनी के मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन के ऑब्जेक्ट क्लॉज में बदलाव को मंजूरी दी है। कंपनी के शेयरों में बीते शुक्रवार को 0.62 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक NSE पर 211.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस कंपनी ने अपने निवेशकों को एक साल में ही तगड़ा रिटर्न दिया है।
