Multibagger Stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो NCC Ltd के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस शेयर ने अपने निवेशकों को कम समय में ही शानदार रिटर्न दिया है। हाल ही में इस कंपनी को 2055 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर भी मिला है। बीते शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में लगभग 1 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक 121.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। 150 रुपये से कम का भाव निवेश के लिहाज से अच्छा मौका साबित हो सकता है। इस शेयर का 52-वीक हाई 129.85 रुपये प्रति शेयर है जबकि 52-वीक लो 53.15 रुपये है।
1 जुलाई 2023 को एनसीसी लिमिटेड ने एक्सचेंज फिलिंग में बताया कि उसे जून 2023 में 2055 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले हैं। इन ऑर्डरों में से बिल्डिंग डिवीजन से संबंधित 1335 करोड़ रुपये के दो ऑर्डर और इलेक्ट्रिकल डिवीजन से संबंधित 720 करोड़ रुपये का एक ऑर्डर शामिल है। सभी ऑर्डर कई राज्य सरकार की एजेंसियों से हैं।
एनसीसी लिमिटेड भवन, पानी, सड़क, सिंचाई, पावर, इलेक्ट्रिकल, रेलवे, मेटल और माइनिंग जैसे सेगमेंट्स में सिविल कंस्ट्रक्शन के बिजनेस में लगी हुई है। कंपनी इन्फ्रॉस्ट्रक्चर की जरूरतों के कई पहलुओं को संबोधित करने के लिए कई डिवीजनों में सर्विस प्रदान करती है।
मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है स्टॉक
एनसीसी लिमिटेड के शेयरों में पिछले एक महीने में 5 फीसदी की गिरावट देखी गई है। हालांकि, पिछले 6 महीने में इसने 32 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इस स्टॉक में 123 फीसदी की शानदार तेजी देखी गई है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में इस शेयर ने लगभग 300 फीसदी का मुनाफा कराया है।