Multibagger Stock: आमतौर पर माना जाता है कि पेनी स्टॉक्स में मल्टीबैगर बनने की संभावना अधिक होती है और अगर कम पैसों के निवेश पर करोड़पति बनना है तो पेनी स्टॉक में निवेश करना चाहिए। हालांकि यह पूरी तरह सच नहीं है। एक स्टॉक नेस्ले (Nestle) का है जिसमें 181 रुपये के भाव पर निवेश ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में करोड़पति बना दिया है। इस साल की बात करें तो यह एक फीसदी से कम चढ़ा है और आज भी यह 82 रुपये से अधिक गिरा है। हालांकि ब्रोकरेज के मुताबिक मौजूदा लेवल पर निवेश कर शानदार कमाई कर सकते हैं। आज यह 0.42 फीसदी यानी 82.75 रुपये की गिरावट के साथ बीएसई पर 19716.85 रुपये के भाव (Nestle Share Price) पर बंद हुआ है। BSE Sensex आज 143.66 अंक यानी 0.24% के उछाल के साथ 59,832.97 पर बंद हुआ है।
