Multibagger Stock: पिकाडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Piccadily Agro Industries) के शेयरों ने अपने निवेशकों को लंबी अवधि में मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। हालांकि, बाजार में भारी बिकवाली के बीच पिछले कुछ समय से यह स्टॉक दबाव में है। आज 23 जनवरी को कंपनी के शेयरों में 1.92 फीसदी की तेजी आई है और यह स्टॉक BSE पर 803.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इस मल्टीबैगर स्टॉक में पिछले कुछ समय में करेक्शन देखा गया है। यह लगभग एक महीने में अपने रिकॉर्ड हाई से 21% टूट चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 7582 करोड़ रुपये है।
