Multibagger Stock: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) के शेयर पिछले पांच दिनों में 1.81 फीसदी कमजोर हुए हैं लेकिन लंबे समय में यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। 20 साल में इसने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई है और एक लाख रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। सिटी यूनियन बैंक के शेयर आज 3 नवंबर को 187.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 13,878.31 करोड़ रुपये है।
एक लाख की पूंजी को बना दिया एक करोड़
सिटी यूनियन बैंक के शेयर 8 नवंबर 2002 को 1.76 रुपये के भाव (City Union Bank Share Price) पर थे जो अब बढ़कर 187.65 रुपये हो चुका है। उस समय लगाए हुए 1 लाख रुपये अब तक 107 गुना बढ़कर 1.07 करोड़ रुपये की पूंजी बन जाती। इसके शेयरों ने लांग टर्म ही नहीं, शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न दिया। पिछले छह महीने में यह 42 फीसदी मजबूत हुआ है।
इस साल 7 मार्च 2022 को यह 108.60 रुपये के भाव पर था जो 52 हफ्ते का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इसके बाद शेयरों की खरीदारी बढ़ी और 19 अक्टूबर 2022 तक यह करीब 84 फीसदी की उछाल के साथ 196.50 रुपये के भाव पर पहुंच गया। यह एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इसके बाद शेयरों में सुस्ती आई और अब तक यह करीब 4.50 फीसदी कमजोर हुआ है।
City Union Bank के बारे में डिटेल्स
सिटी यूनियन बैंक निजी सेक्टर का बैंक है। चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही इसके लिए शानदार रही। अप्रैल-जून 2022 में इसका नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 208.96 करोड़ रुपये से उछलकर 225.14 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। समान अवधि में बैंक का रेवेन्यू भी 1,049.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,099.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी शेयर परफार्मेंस के आधार पर दी गई है। यह बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।