Multibagger Stock: चार महीने में ही आईपीओ निवेशकों की 189% बढ़ाई पूंजी, इस रीयल एस्टेट कंपनी ने अब बोनस शेयरों का किया ऐलान

Multibagger Stock: रीयल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी मोदीज नवनिर्माण (Modi's Navnirman) के शेयरों की लिस्टिंग इसी साल 6 जुलाई को हुई थी और महज चार महीने में ही इसने आईपीओ निवेशकों की पूंजी 189 फीसदी बढ़ा दी है

अपडेटेड Nov 03, 2022 पर 8:07 PM
Story continues below Advertisement
Modis Navnirman ने आईपीओ निवेशकों की पूंजी 189 फीसदी बढ़ा दी है और कंपनी ने अब बोनस शेयरों का ऐलान किया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock: रीयल एस्टेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी मोदीज नवनिर्माण (Modi's Navnirman) के शेयरों की लिस्टिंग इसी साल 6 जुलाई को हुई थी और महज चार महीने में ही इसने आईपीओ निवेशकों की पूंजी 189 फीसदी बढ़ा दी है। इस स्मॉल कैप कंपनी ने अब बोनस शेयरों का ऐलान किया है। 219.96 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली यह कंपनी 3:1 के रेश्यो में बोनस शेयर जारी करेगी।

    इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान हो गया। रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक बोनस शेयरों के लिए 15 नवंबर 2022 का रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है। इसके शेयर आज 3 नवंबर को 6.12 फीसदी की उछाल के साथ 520 रुपये के भाव (Modi's Navnirman Share Price) पर बंद हुए।

    Multibagger Stock: इस केमिकल कंपनी ने दिया 4000% से अधिक रिटर्न, अब स्टॉक स्प्लिट का फैसला, एक के बदले मिलेंग पांच शेयर


    चार महीने में ही आईपीओ निवेशकों को तगड़ा रिटर्न

    इस रीयल एस्टेट कंपनी का 22.68 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 जून-28 जून के बीच खुला था और 180 रुपये में निवेशकों को शेयर जारी हुए थे। 6 जुलाई को लिस्टिंग के दिन यह 189 रुपये के भाव (Modi's Navnirman Share Price) खुला था लेकिन उसके बाद इसमें तेजी का रूझान दिखा और अब तक महज चार महीने में यह करीब 189 फीसदी उछल चुका है।

    Yes Bank के शेयरों में बढ़ी खरीदारी, इस ऐलान पर 4% उछल गए शेयर

    कंपनी के बारे में डिटेल्स

    यह कंपनी रीयल कंस्ट्रक्शन का काम करती है। इससे दो आवासीय प्रोजेक्ट्स अभी चल रहे हैं और दो आवासीय प्रोजेक्ट्स आने वाले हैं। इसके अलावा कंपनी के तीन रेजिडेंशियल-कम-कॉमर्शियल प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं और तीन आने वाले हैं। इसके सभी प्रोजेक्ट्स के नाम 'रश्मि' से शुरू होते हैं जैसे कि रश्मि शीला, रश्मि टैरेस इत्यादि। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 37.83 लाख रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था जबतकि अगले ही वित्त वर्ष 2021-22 में इसे 1.33 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।