Get App

Multibagger Stock: इस प्राइवेट बैंक ने एक लाख के निवेश पर बनाया करोड़पति, शॉर्ट टर्म में भी निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न

Multibagger Stock: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) के शेयर पिछले पांच दिनों में 1.81 फीसदी कमजोर हुए हैं लेकिन लंबे समय में यह मल्टीबैगर साबित हुआ है

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 05, 2022 पर 7:03 PM
Multibagger Stock: इस प्राइवेट बैंक ने एक लाख के निवेश पर बनाया करोड़पति, शॉर्ट टर्म में भी निवेशकों को मिला शानदार रिटर्न
सिटी यूनियन बैंक के शेयर 8 नवंबर 2002 को 1.76 रुपये के भाव (City Union Bank Share Price) पर थे जो अब बढ़कर 187.65 रुपये हो चुका है।

Multibagger Stock: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) के शेयर पिछले पांच दिनों में 1.81 फीसदी कमजोर हुए हैं लेकिन लंबे समय में यह मल्टीबैगर साबित हुआ है। 20 साल में इसने निवेशकों की पूंजी बेतहाशा बढ़ाई है और एक लाख रुपये के निवेश पर करोड़पति बना दिया है। सिटी यूनियन बैंक के शेयर आज 3 नवंबर को 187.65 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका मार्केट कैप 13,878.31 करोड़ रुपये है।

एक लाख की पूंजी को बना दिया एक करोड़

सिटी यूनियन बैंक के शेयर 8 नवंबर 2002 को 1.76 रुपये के भाव (City Union Bank Share Price) पर थे जो अब बढ़कर 187.65 रुपये हो चुका है। उस समय लगाए हुए 1 लाख रुपये अब तक 107 गुना बढ़कर 1.07 करोड़ रुपये की पूंजी बन जाती। इसके शेयरों ने लांग टर्म ही नहीं, शॉर्ट टर्म में भी शानदार रिटर्न दिया। पिछले छह महीने में यह 42 फीसदी मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें