Multibagger Stock : 5 साल में 60 गुना बढ़ा पैसा, क्या आपके पास है यह मल्टीबैगर स्टॉक

जुलाई 2018 में Refex Industries के एक शेयर की कीमत 12 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 731 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। इस अवधि में निवेशकों का पैसा 60 गुना बढ़ा है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम 60 लाख रुपये हो जाती

अपडेटेड Jul 25, 2023 पर 4:59 PM
अगर आप ऐसे किसी स्टॉक की तलाश में हैं तो Refex Industries के शेयरों पर नजर रख सकते हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Multibagger Stock : मल्टीबैगर स्टॉक में हर कोई निवेश करना चाहता है। हालांकि, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है कि किसी शेयर में कब तेजी आएगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा रिटर्न के लिए निवेशकों को किसी स्टॉक में लंबे समय तक बने रहने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप ऐसे किसी स्टॉक की तलाश में हैं तो Refex Industries के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इसने अपने निवेशकों को कम समय में ही बंपर मुनाफा कराया है। आज 25 जुलाई को कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है और NSE पर यह 731 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1615.03 करोड़ रुपये हो गया है।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    Refex Industries के शेयरों में पिछले एक महीने में ही 41 फीसदी की शानदार रैली देखी गई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 192 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में ही इसके निवेशकों को 528 फीसदी का मुनाफा हुआ है। इतना ही नहीं, पिछले तीन सालों में इसके शेयरों में 1413 फीसदी का शानदार उछाल देखने को मिला है। वहीं, पिछले 5 सालों में शेयरों में 5,910 फीसदी की दमदार रैली आई है।


    5 सालों में 60 गुना बढ़ गया पैसा

    पांच साल पहले यानी जुलाई 2018 में Refex Industries के एक शेयर की कीमत 12 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 731 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है। इसका मतलब है कि इस अवधि में निवेशकों का पैसा 60 गुना बढ़ा है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 60 लाख रुपये हो जाती।

    कंपनी के बारे में

    रेफेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक इंडिया-बेस्ड स्पेशलिस्ट मैन्युफैक्चरर और रेफ्रिजरेंट गैसों का री-फिलर है। कंपनी हाइड्रोफ्लोरोकार्बन (एचएफसी) नामक नॉन-ओजोन क्षयकारी रेफ्रिजरेंट गैस प्रोवाइड करती है, जिनका इस्तेमाल एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर और रेफ्रिजरेटिंग इक्विपमेंट्स में किया जाता है। यह डिस्पोजेबल कैन में ऑटोमोटिव एयर कंडीशनिंग गैसों की सप्लाई में लगा हुआ है। इसके बिजनेस वर्टिकल में रेफ्रिजरेंट गैसें, कोयला और फ्लाई ऐश हैंडलिंग, पावर ट्रेडिंग और सोलर पावर शामिल हैं।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।