Get App

Multibagger Stock: रबड़ कंपनी ने किया मालामाल, लांग टर्म में बनाया करोड़पति तो इस साल चार महीने में डबल किया पैसा

Multibagger Stock: रबड़ इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी ने 80 हजार रुपये से कम के निवेश पर ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लांग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम समय में भी यह शानदार स्टॉक साबित हुआ है। इस साल महज चार महीने में इसने निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Dec 24, 2022 पर 7:05 PM
Multibagger Stock: रबड़ कंपनी ने किया मालामाल, लांग टर्म में बनाया करोड़पति तो इस साल चार महीने में डबल किया पैसा
एपकोटेक्स के शेयर 13 मार्च 2009 को 3.45 रुपये के भाव पर थे। अब 14 साल में यह करीब 129 गुना ऊपर 442.95 रुपये के भाव (Apcotex Share Price) पर है। (Image- Pexels)

Multibagger Stock: रबड़ इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी एपकोटेक्स (Apcotex) के शेयरों में पिछले कुछ महीने से गिरावट का रुझान दिख रहा है। हालांकि 14 साल से कम समय में इसने 80 हजार रुपये से कम के निवेश पर ही निवेशकों को कम समय में करोड़पति बना दिया है। ऐसा नहीं है कि इसने लांग टर्म में ही शानदार रिटर्न दिया है बल्कि कम समय में भी यह शानदार स्टॉक साबित हुआ है। इस साल महज चार महीने में इसने निवेशकों के पैसे को डबल कर दिया था। हालांकि इस कारोबारी हफ्ते में यह 5 फीसदी से अधिक कमजोर हुआ है। शुक्रवार 23 दिसंबर को बीएसई पर यह 442.95 रुपये के भाव (Apcotex Share Price) पर बंद हुआ था। इसका मार्केट कैप 2,296.47 करोड़ रुपये है।

13 साल में बना दिया करोड़पति

एपकोटेक्स के शेयर 13 मार्च 2009 को 3.45 रुपये के भाव पर थे। अब 14 साल में यह करीब 129 गुना ऊपर 442.95 रुपये के भाव (Apcotex Share Price) पर है। इसका मतलब हुआ कि उस समय एपकोटेक्स में महज 78 हजार रुपये के निवेश पर 1 करोड़ की पूंजी तैयार हो गई। कम टाइम फ्रेम की बात करें तो 24 फरवरी 2022 को इसके शेयर 310 रुपये के भाव पर थे जो चार महीने से कम समय में 119 फीसदी उछलकर 2 जून 2022 को 678 रुपये के भाव पर पहुंच गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें