Multibagger Stock: अगर आप निवेश के लिए किसी बेहतर स्टॉक की तलाश में हैं तो शिश इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Shish Industries) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस शेयर ने अपने निवेशकों को कम समय में ही तगड़ा रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों में आज 2 दिसंबर को भी 9.78 फीसदी की मजबूत रैली आई है और यह स्टॉक BSE पर 122.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 435.76 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 172.05 रुपये और 52-वीक लो 99 रुपये है।
