Multibagger Stock: सिर्फ शेयरों की तेजी ही नहीं बल्कि हर साल लगातार डिविडेंड भी मिलता रहे तो ऐसे स्टॉक से शानदार कमाई होती है। ऐसा ही एक स्टॉक जिसके शेयरों की तेजी ने बंपर रिटर्न दिया और लगातार डिविडेंड के जरिए एक्स्ट्रा-कमाई कराई है, वह है द्वारिकेश शुगर। Dwarikesh Sugar के शेयरों ने महज 8 साल में निवेशकों के एक लाख रुपये को 41 लाख रुपये कर दिया। इसके अलावा 2019 से यह लगातार डिविडेंड भी दे रही है। इस साल भी कंपनी ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयरों के लिए 2 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 31 मार्च 2023 फिक्स किया गया है।
