Get App

Multibagger stock : 4 साल में 1 लाख के बन गए 13800000 रुपये, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?

Multibagger stock : अप्रैल 2020 में कंपनी के एक शेयर की कीमत 3.41 रुपये थी, जो कि आज के समय में बढ़कर 471.50 रुपये हो गई है। यानी इस अवधि में निवेशकों का पैसा 138 गुना बढ़ा है। अगर आपने 4 साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज आपकी रकम बढ़कर 1 करोड़ 38 लाख रुपये हो जाती

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Apr 14, 2024 पर 9:17 PM
Multibagger stock : 4 साल में 1 लाख के बन गए 13800000 रुपये, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह शेयर?
अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो टेलरमेड रिन्यूएबल्स (Taylormade Renewables) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं

Multibagger stock : अगर आप निवेश के लिए किसी मल्टीबैगर स्टॉक की तलाश में हैं तो टेलरमेड रिन्यूएबल्स (Taylormade Renewables) के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को कम समय में ही जबरदस्त रिटर्न दिया है। बीते शुक्रवार को इस माइक्रो-कैप कंपनी के शेयरों में 2.91 फीसदी की गिरावट आई है और यह 472.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 524.64 करोड़ रुपये है। इसका 52-वीक हाई 855.75 रुपये और 52-वीक लो 254.20 रुपये है।

कैसा है कंपनी का फाइनेंशियल

मार्च 2023 तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग रेवेन्यू 12.25 करोड़ रुपये से बढ़कर सितंबर 2023 तिमाही के दौरान 26.11 रुपये करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कंपनी को इस अवधि के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1.90 करोड़ रुपये से बढ़कर 8.05 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है।

टेलरमेड रिन्यूएबल्स लिमिटेड में प्रमोटर्स की 61.75 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, पब्लिक के पास 38.25 फीसदी शेयर हैं। लेटेस्ट प्रेजेंटेशन के अनुसार कंपनी को अपनी मौजूदा ऑर्डर बुक लगभग 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ने की उम्मीद है। इसके साथ ही इसे कई सेक्टर्स में अधिक ऑर्डर मिलने की उम्मीद भी जताई गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें